बाराबंकी में माफिया मुख्तार के करीबी वकील शोएब की हत्या के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर दो से अधिक थे। किसी करीबी ने ही रेकी की थी। कॉल डिटेल से सुराग मिलने की संभावना है। 48 घंटे में 40 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लखनऊ के प्रापर्टी डीलर को भी उठाया गया है।
बाराबंकी में शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। पिस्टल में प्रयोग होने वाली तीन प्रकार की गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की संख्या दो नहीं तीन या उससे अधिक भी हो सकती है।
करीब 40 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ जारी है। इनमें पांच छह लोग लखनऊ से उठाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से बाराबंकी आते वक्त हाईवे के असेनी मोड़ की सर्विस रोड पर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की कार में गोलियां बरसाकर हत्या हुई थी।
विज्ञापन
2 of 12
वकील की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल और पोस्टमार्टम के दौरान बरामद गोलियां तीन तरह की पाई गई हैं। इनमें 30 और 32 बोर की गोलियां शामिल हैं। फॉरेंसिक साक्ष्य संकेत दे रहे हैं कि अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस मानकर चल रही है कि यह सुनियोजित हमला था, जिसमें दो से अधिक शूटर शामिल रहे होंगे।
विज्ञापन
3 of 12
कार में गोलियों के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी करीबी ने ही की शोएब की रेकी
पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकालने के बाद टाइमिंग, लोकेशन और बातचीत की प्रकृति को खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक किसी करीबी ने ही शोएब को लेकर रेकी की।
4 of 12
वकील शोएब किदवई उर्फ बॉबी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ
वर्ष 2017 में लखनऊ के बाजारखाला में मृतक के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराने वाले लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ हो रही है। घटना के समय टॉवर से कनेक्ट हुए मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। लोकेशन हिस्ट्री का विश्लेषण किया जा रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कड़ियां जोड़ी जा रही है। हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
5 of 12
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ भी जुटी, पुलिस टीम का लखनऊ में डेरा
स्पेशल टास्क फोर्स भी जांच में शामिल हो चुकी है। एक टीम घटना के बाद से ही बाराबंकी व लखनऊ तक जांच कर रही है। बाराबंकी पुलिस की एक टीम लखनऊ में डेरा डाले हुए है, जिनकी लोकेशन और मालिकों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 12
हत्या के बाद घटना स्थल पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार सहमा, पुलिस कर रही निगरानी
शोएब पिछले करीब 15 वर्षों से वकालत कर रहे थे। वे कभी मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाते थे। वर्ष 1999 के जेलर हत्याकांड समेत करीब एक दर्जन मामलों में उनका नाम आया, हालांकि अधिकांश मामलों में वे दोषमुक्त हो चुके थे। घटना के बाद शोएब का परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
7 of 12
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को उतारते कर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर में मिलीं 23 चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विस्तृत अवलोकन के बाद पुलिस को पता लगा कि शोएब को 10 गोलियां लगी। कई गोली आरपार हो गईं। पुलिस के अनुसार शोएब के शरीर में 23 चोटें मिली हैं।
8 of 12
हत्या के बाद घटना स्थल पर एसपी और क्राइम ब्रांच की टीम से जानकारी लेते एडीजी प्रवीण कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्तार के करीबी रहे वकील की हत्या
बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई (51) उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। मुख्तार गैंग का शूटर रहे शोएब को कई गोलियां लगी। पुलिस को कार के पास में चार खाली कारतूस मिले हैं। पत्नी शाजिया ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
9 of 12
हत्या के बाद मौके पर मौजूद एसपी अर्पित विजय वर्गीय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोएब बाराबंकी के गदिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रह रहे थे। बाराबंकी शहर में भी उनका घर है। बाराबंकी कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार को लखनऊ से कार से बाराबंकी आ रहे शोएब को घेरकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
10 of 12
हत्या के साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंची पुलिस को शोएब कार की ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह पड़े मिले। कार की विंडस्क्रीन पर गोलियों के निशान मिले हैं। एक गोली शोएब के दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई। हाथ और पसली में भी तीन गोलियां धंसी मिली हैं। सूचना पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
11 of 12
हत्या के बाद बिखरे पड़ी खाली कारतूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या व बलवा के 12 मामले दर्ज थे शोएब का नाम
मृतक पर लखनऊ और बाराबंकी में कुल 12 मामले दर्ज हैं। 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में शोएब का नाम सामने आया था।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शोएब मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा रहा था। उस पर हत्या, बलवा आदि के 12 मामले दर्ज थे। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।