रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से गरीब रथ गुजर रही थी। इसी समय बगल वाले ट्रैक पर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे मोरंग से ओवरलोड ट्रक आ गिरा। इससे पूरी गरीब रथ ट्रेन हिल गई। उसमें सवार 1600 यात्री सहम गए। मामले में बड़ी खामी उजागर हुई है...
विज्ञापन
1 of 7
बाराबंकी में ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के बाराबंकी में रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास आरओबी से एक डंपर करीब 25 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिरने से रातभर रेल संचालन ठप रहा। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद सुबह 3 बजे अप और सुबह 5.45 बजे डाउन लाइन पर रेल यातायात शुरू कराया। हादसे के पीछे दो वजह प्रमुख मानी जा रही हैं। पहला ट्रक ओवरलोड था। इसलिए नियंत्रित नहीं हो सका। दूसरा सड़क सात मीटर चौड़ी है, जबकि पुल केवल तीन मीटर ही चौड़ा है। इससे वाहनों के आवागमन में समस्या होती है।
इस दौरान बगल के ट्रैक से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस पूरी तरह हिल गई। उसमें करीब 1600 यात्री सवार थे, जो रातभर बेहाल रहे। अप-डाउन दोनों ट्रैक पर 25 ट्रेनें प्रभावित रहीं। आरपीएफ पोस्ट बुढ़वल के इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि घायल डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 7
barabanki
- फोटो : amar ujala
घटना बुधवार रात करीब 9.15 बजे की है। दरअसल, फतेहपुर की ओर से रामनगर जा रहा डंपर रेलवे ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान गरीब रथ पुल के नीचे से गुजर रही थी। डंपर ठीक ट्रेन के बगल के ट्रैक पर गिरा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 7
barabanki
- फोटो : amar ujala
डंपर के गिरने से रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अप और डाउन दोनों दिशाओं में रेल परिचालन ठप हो गया। कई मालगाड़ियों सहित अन्य ट्रेनों को स्टेशन पर रोकना पड़ा। डंपर चालक गोंडा निवासी पंकज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
4 of 7
barabanki
- फोटो : amar ujala
एसपी अर्पित विजयवर्गीय देर रात तक जमे रहे। उनके जाने के बाद पहुंची पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद सुबह 3 बजे अप और सुबह 5.45 बजे डाउन रेल यातायात सुचारू किया।
स्टेशन अधीक्षक मनोरंजन कुमार ने बताया कि करीब सात घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। उधर, हादसे के बाद रेलवे और पीडब्ल्यूडी ने अगानपुर के पास पुल के दोनों ओर मजबूत सेफ्टी बैरिकेड और जाली लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
barabanki
- फोटो : amar ujala
दुर्घटना का कारण... ओवरलोड था डंपर
जिले में अनियंत्रित और ओवरलोड डंपर दिन-रात सड़कों पर दौड़ते हुए मौत का साया बने हुए हैं। इन पर न तो प्रशासनिक रोक-टोक दिखती है और न ही परिवहन विभाग की कोई कार्रवाई। यही लापरवाही अक्सर बड़े हादसों की वजह बनती है। रामनगर में पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर भी मोरंग से ओवरलोड था। इसके चलते उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे पटरी पर जा गिरा।
विज्ञापन
6 of 7
barabanki
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी से डायवर्ट हुई 14 ट्रेनें
रामनगर में ट्रैक बाधित होने के कारण ट्रेन संख्या 15005, 22411, 15909, 20104, 15077, 15568, 12558, 12524, 11123, 15113, 15008, 12557, 19038 और 11080 को बीच मार्ग में रोकना पड़ा। बाद में सभी ट्रेनों को अयोध्या-मनकापुर के वैकल्पिक मार्ग से बिहार और लखनऊ की ओर रवाना किया गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि सुबह यातायात सामान्य हुआ। इसे लेकर स्टेशन पर गोंडा की ओर जाने वाले यात्रियों को उतरना पड़ा।
फतेहपुर-रामनगर मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है, जबकि रेलवे ओवरब्रिज केवल तीन मीटर चौड़ा है। पुल पर गड्ढे भी हैं। अक्सर लंबे वाहन चालक अचानक संकरा पुल देखकर नियंत्रण खो देते हैं। इससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को कई बार प्रकाशित भी किया है।