फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी हादसा: 'मदद करो, डाल हटाओ... बाहर निकलो, वीडियो मत बनाओ', मौत से जंग में शिक्षिका के निकले यही शब्द

Sat, 09 Aug 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में चार महिलाओं और चालक की मौत हो गई। मरने वालों में दो एडीओ, एक शिक्षिका की मौत हो गई। 18 घायल हो गए। इस दौरान हादसे का वीडियो बनाने पर एक शिक्षका ने कहा कि हम मौत से जूझ रहे हैं, आप वीडियो बना रहे हैं। मदद कीजिए, हमें बचाइए।
विज्ञापन
1 of 13
Barabanki accident - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी के हरख के निकट रोडवेज की अनुबंधित बस पर शुक्रवार को पेड़ गिरने से हुए हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान लगातार हो रही बारिश से काफी परेशानी हुई। सवा घंटे से अधिक समय तक की कड़ी मशक्कत के बाद बस पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया जा सका।

इसके बाद ही बस में फंसे चालक समेत अन्य यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद बस का इमजरेंसी व मेन गेट भी बंद हो जाने के कारण कई यात्रियों को जान बचाने के लिए खिड़की से कूद कर बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 13
हरख गांव के पास गूलर का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त अनुबंधित बस व उसमें बैठे घायल यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे जाकर चालक व चार महिलाओं को मरणासन्न हालात में बस से बाहर निकाला जा सका। जिन्हें जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 13
शव गृह के सामने रोते हुए फोन पर हादसे के बारे में अधिकारियों से बतातीं बीडीओ हरख प्रीति वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंची पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गई थी। हादसे का शिकार बनी परिवहन निगम की इस अनुबंधित बस में 59 सवारियां थी।

 

4 of 13
मृतका शिक्षा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश से बचने के लिए बस में सवार हुए थे शिक्षक
बारिश के कारण बस में कई ऐसे शिक्षक व कर्मचारी भी सवार थे, जो सामान्य दिनों में बाइक से ड्यूटी पर जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि बारिश के कारण बस की गति ज्यादा तेज नहीं थी। अचानक गूलर का पुराना बड़ा पेड़ बस पर गिरने से लोगों को संभलने तक का कोई मौका नहीं मिला। पेड़ गिरने से बस के आगे का चालक के केबिन वाला हिस्सा पीछे की दो सीटों के साथ बिल्कुल चिपक गया। इस कारण आगे बैठे चालक समेत पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

5 of 13
हरख गांव के पास हुए हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे डीएम शशांक त्रिपाठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना 
घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही डीएम शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, एएसपी रितेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया।

 
विज्ञापन

6 of 13
शव गृह के सामने रोते हुए फोन पर हादसे के बारे में अधिकारियों से बतातीं बीडीओ हरख प्रीति वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अंबरीश रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

 
विज्ञापन

7 of 13
हरख गांव के पास गूलर का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त अनुबंधित बस व उसमें बैठे घायल यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हम मौत से जूझ रहे हैं आप वीडियो बना रहे
हादसे के बाद बस में फंसी शिक्षिका शैल कुमारी का वायरल वीडियो सभी को झकझोर रहा है। मदद करने के बजाए कई लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाने में जुटे थे। वीडियो में शिक्षिका कह रही है कि हम जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं और आप वीडियो बना रहे हो। मदद करो, डाल हटाओ.. हमें बाहर निकलो। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि शैल कुमारी की आवाज उनके कानों में अभी भी गूंज रही है। उन्होंने स्वयं बस से निकलने के बाद शैल व अन्य लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
 

8 of 13
हरख गांव के पास गूलर का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त अनुबंधित बस व उसमें बैठे घायल यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चलती बस पर गिरा पेड़, चार महिलाओं व चालक की मौत
बाराबंकी में बारिश के दौरान रोडवेज की अनुबंधित बस पर पेड़ गिरने से चालक और बस में सवार चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 18 लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हैदरगढ़ मार्ग पर जिला मुख्यालय से नौ किलो मीटर दूर हरख गांव के पास हुआ। बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही बस में 59 यात्री सवार थे।

 

9 of 13
शव गृह में रो-रो कर बेहोश हुईं चालक संतोष की मां को संभालतीं रिश्तेदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस अड्डे से चली बस में शुक्रवार को बारिश के चलते ऑफिस जाने वाले कई लोग सवार थे। रास्ते में अचानक गूलर का पेड़ गिरने से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री दब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने राहत कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। 

 

10 of 13
मोबाइल पर फोटो और वीडियो देखकर आवाक दिखीं साथी महिला शिक्षिकाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि पेड़ काटकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला गया। कई लोग बस की खिड़की से कूदकर निकले। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी और सीएचसी ले जाया गया।

 

11 of 13
मृतका मीना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता व घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

 

12 of 13
मृतका जूही का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में इनकी गई जान 
हादसे में हरख ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (श्रम) मीना श्रीवास्तव (55), हरख ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) जूही सक्सेना (28), सिद्धौर ब्लॉक के कादीपुर मंसारा विद्यालय में प्रधानाध्यापक शिक्षा मेहरोत्रा (53) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बस से दफ्तर के लिए जा रहीं थीं।
विज्ञापन

13 of 13
रफीकुन निशां की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा देवा में सूफी संत की मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रहीं अमेठी के इन्हौना निवासी रफीकुन निशां (50) और बाराबंकी के रामसनेहीघाट निवासी बस चालक संतोष कुमार (32) ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: UP: किसी के बुढ़ापे की टूटी लाठी... कोई हुआ अनाथ, दो सहायक विकास अधिकारी और महिला प्रिंसिपल समेत पांच की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें