फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे मिला भाई-बहन का शव: चाची ने कहा था जहर खाकर मर जाओ, आनंद-चंचल ने वैसा ही किया; इस बात पर बिगड़ी बात

Tue, 27 Jan 2026 08:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में सगी चाची के ताने से आहत होकर भाई-बहन ने जहर खाकर जान दे दी। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अतर्रा रोड की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को नरैनी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ताऊ को पांच सौ रुपये देने को लेकर भी कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
भाई और बहन ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी का बांदा में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में चाची के ताने से आहत होकर भाई-बहन ने जहर खाकर जान दे दी। ताऊ को पांच सौ रुपये देने को लेकर भी कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
शव को लेकर जाती पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
नदी किनारे जहर के पाउच और स्कूटी मिली
प्रकाश चंद्र के पुत्र आनंद प्रकाश (30) और पुत्री चंचल (34) सोमवार की दोपहर घर से निकले थे। करीब चार किमी दूर बागै नदी किनारे उन्होंने जहर खा लिया। पुलिस को घटनास्थल से जहर के पाउच और स्कूटी मिली। प्रकाश ने बताया कि उनके छोटे भाई रामदास की पत्नी सुधा गुप्ता से पैतृक मकान व दुकान को लेकर वर्ष 2015 से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। 19 जनवरी को न्यायालय ने सुधा गुप्ता के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसमें दुकान का किराया, मकान में हिस्सा और मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
चाची ने मांगा था हिस्सा और किराया
रविवार रात सुधा गुप्ता द्वारा अपना हिस्सा और दुकान का किराया मांगने पर आनंद और चंचल से उनका विवाद हो गया। इस दौरान सुधा ने ताना मारते हुए कहा कि यदि हिस्सा या रुपये नहीं दे सकते तो जहर खाकर मर जाओ। इसी बात से क्षुब्ध होकर भाई-बहन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि भाई को 500 रुपये दिए थे। इसे लेकर घर में कलह हुई थी। इसके बाद ही भाई-बहन घर से निकल गए थे। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

4 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी पहुंचाया था
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें