फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें कंपा देंगी: पिता ने दो बेटों को नहर में फेंका, एक की मौत...दूसरे की तलाश जारी; लाश देख चीख उठी मां

Thu, 26 Dec 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

पिता ने दो बेटों को नहर में फेंक दिया। एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बिस्किट दिलाने की बात कहकर साथ ले गया था। 
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे का शव मिलने पर बिलखती मां और अन्य - फोटो : संवाद
यूपी के बलरामपुर में युवक ने अपने दो बेटों को नहर में फेंक दिया। नहर से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता को विक्षिप्त बताया जा रहा है। मां संगीता व दो बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

घटना पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शंकरपुर कला की है। ग्राम प्रधान ब्रिज किशोर चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे मुकेश गौतम अपने बेटे 11 वर्षीय अमरेश व सात वर्षीय आनंद को बिस्किट दिलाने गांव में ले गया था। इसके बाद गांव के दक्षिण तरफ स्थित राप्ती मुख्य नहर में दोनों बच्चों को फेंक दिया। नहर के पास गन्ना लाद रहे संदीप यादव ने नहर में छलांग लगाकर आनंद को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया। संदीप के शोर मचाने पर प्रधान के साथ कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

तलाश के लिए गोताखोर व मछुआरों की मदद ली

दल बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने अमरेश की तलाश के लिए गोताखोर व मछुआरों की मदद ली। देर शाम तक तलाशी के बाद भी नहर से उसको बाहर निकाला नहीं जा सका। गोंडा से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, जो शुक्रवार को अमरेश की तलाश करेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे का शव मिलने पर बिलखती मां - फोटो : संवाद

घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार

नायब तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। अमरेश की तलाश के लिए प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर एनडीआरएफ से मदद लेने का निर्णय लिया गया।
 

4 of 5
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ एवं पुलिस - फोटो : संवाद

बच्चे के शव से लिपटकर रोती बिलखती रही मां

मां संगीता आनंद के शव से लिपटकर रो रही है। रो रोकर बस यही कह रही है कि बच्चों के बिना वह कैसे जिंदा रहेगी। संगीता की दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी पांच साल की और छोटी बेटी दो साल की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नहर में डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला।

मानसिक विक्षिप्त है पिता

ग्राम प्रधान ब्रिज किशोर चौधरी ने बताया कि मुकेश गौतम विक्षिप्त व मंद बुद्धि का है। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें