शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बेटा निर्दोष है, सीसी टीवी कैमरे की पुलिस करे जांच: आरोपी की मां
जामवंती देवी 2012 से घर बनवाकर आनंद नगर में रहती हैं। वह रसड़ा में डाक बाबू के पद पर कार्यरत हैं। दो बेटे व एक बेटी में राज दूसरे नंबर का है। बेटे की गिरफ्तारी से आहत होकर डीआईजी सुनील सिंह को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि सात मई को एमएलसी रविशंकर सिंह की लड़की की शादी के लिए लखनऊ रवाना हो गए थे। साथ में राज सिंह, अमन राय, मोनू सिंह, ड्राइवर ओमप्रकाश सिंह भी थे। आठ मई की सुबह अंबेडकर नगर किचौड़ा में एक मजार में चादर चढ़ाई।