फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के मुख्य शोधकर्ता हैं डॉ. संजय, पूर्वांचल के इस जिले से है नाता 

Fri, 24 Jul 2020 12:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 4
डॉ. संजय राय - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के मुख्य शोधकर्ता डॉ. संजय राय पूर्वांचल के बलिया जिले के निवासी हैं। इस बात की जानकारी होने पर बलिया के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय सिकंदरपुर तहसील के लीलकर गांव के निवासी शोधकर्ता ने ग्रामीण इलाके से पढ़ाई करके इस ऊंचाई को हासिल किया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास करने के बाद गणेशशंकर मेमोरियल मेडिकल कालेज कानपुर से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमडी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2003 में उनकी नियुक्ति एम्स दिल्ली में हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वे आज एम्स में प्रोफेसर होने के साथ ही भारतीय पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन (आइफा) के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें भारत सरकार ने कोविड-19 के स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के ट्रायल के लिए मुख्य अनुसंधानकर्ता बनाया है।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इससे उनके गांव सहित जनपद के लोग काफी खुश हैं। स्वदेशी  कोरोना वैक्सीन पर मानव परीक्षण का काम भी शुरू हो गया है। यदि यह वैक्सीन सफल होती हैं तो बलिया के इतिहास में डॉ. संजय का भी एक नाम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें