अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले में भोजपुरी लोक गायक व फिल्म अभिनेता पवन सिंह शनिवार को बलिया के परिवार न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान कोर्ट परिसर में उनके निजी सुरक्षाकर्मियों (बाउंसरों) ने कुछ देर के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी। जिससे अदालत परिसर के बाहर अफरातफरी का माहौल रहा। अदालती कार्यवाही पूरा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अपनी निगरानी में पवन सिंह को सुरक्षित बाहर निकला। इस दौरान उनके समर्थक धक्का-मुक्की करते नजर आए। कोर्ट रूम से निकलने के बाद पवन का काफिला गड़हा मंच, भरौली के लिए रवाना हो गया।
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया है। इसमें उन्होंने भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह पांच लाख रुपये दिलाने की गुहार न्यायालय से की है। इसी मामले में अदालत ने पवन सिंह को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। कोर्ट परिसर के बाहर फोर्स तैनात रही।