बलिया के गोपालनगर साहनी बस्ती में बुधवार को भयानक आग लग गई। जिससे दर्जनों झोपड़ियां आग में स्वाहा हो गईं। आग में 39 लोगों की 125 रिहायशी झोपड़ी, तीन मोटरसाइकिल, 55 साइकिल, नगदी करीब 8 लाख से अधिक, आभूषण, खाद्यान्न, पशुचारा, चौकी सबकुछ जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
1 of 8
बलिया में जले सामान से चावल बीनती महिला
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में बुधवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। बलिया के गोपालनगर साहनी बस्ती में बुधवार रात में दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग में 39 लोगों की 125 रिहायशी झोपड़ी, तीन मोटरसाइकिल, 55 साइकिल, नगदी करीब 8 लाख से अधिक, आभूषण, खाद्यान्न, पशुचारा, चौकी सबकुछ जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
2 of 8
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
फायरब्रिगेड के दीवान रात में आग बुझाते समय फिसल कर गिर गया जिससे वह जख्मी हुआ है। काफी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
3 of 8
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव द्वारा अग्निपीड़ितों के लिए पका पकाया भोजन की व्यवस्था की गई है।
4 of 8
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
39 लोगों की झोपड़ियां जलने से लोग रोड पर आ गए हैं। खाने पीने का सारा सामान जल गया है। परिजन बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था में जुट गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर सब एक दूसरे को दिलासा देते नजर आए। कोई जले सामान से परिवार के लिए चावल बीन रहा तो कोई घर का बचा सामान। मंजर ऐसा कि देखने वाले की रूह कांप जाए।
विज्ञापन
6 of 8
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीएम, विधायक केतकी सिंह, एसडीएम, सीओ, कोतवाल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
7 of 8
तस्वीरों में बलिया अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। लोग अपनी-अपनी जान बचा कर भागने लगे थे। जैसे- तैसे फायर ब्रिगेड को सूचना दी।