फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक व पिकअप में जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत, 18 घायल

Sun, 27 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
बहराइच-गिलौला मार्ग पर रविवार देर शाम जायरीन से भरी पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। (अस्पताल में लाए गए घायल।)
विज्ञापन

2 of 10
दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। एक बालिका ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बालिका की शिनाख्त हो गई है। अन्य दो महिलाओं का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

3 of 10
गिलौला पुलिस ने 18 जायरीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, इनमें आठ की हालत नाजुक है।

 

4 of 10
बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत नरहर बालागंज गांव से जायरीन का एक जत्था पिकअप से बहराइच स्थित सैय्यद सलार मसूद गाजी की दरगाह जियारत करने रविवार को गया था। (अस्पताल में घायल का चलता इलाज।)

 
विज्ञापन

5 of 10
जत्थे में करीब 25 जायरीन थे। दोपहर में दरगाह पर मत्था टेकने के बाद सभी देर शाम गांव लौटने लगे।

 
विज्ञापन

6 of 10
पिकअप बहराइच-गिलौला मार्ग पर सुहापारा गांव के पास पहुंची ही थी, तभी गिलौला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दिया।

 
विज्ञापन

7 of 10
इससे पिकअप में सवार जायरीन उछलकर दूर जा गिरे। गिलौला पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

8 of 10
वहां खुशनुमा (13) की मौत हो गई। घायलों में आठ की हालत नाजुक है। (अस्पताल में इलाज कराते युवक)


 

9 of 10
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में नरहर बालागंज निवासी कलाम राजा (20), इश्तिखार (18), खुशबू बानो (18), अरविंद कुमार यादव (32), मासूक अली (60), भीखू (65), सुन्नता (35), समीर (10), सफीउल्ला (20), सैदा बानो (20), मुस्तकीम (50), अकबरी (65), कदबुन्निशा (50),जन्नतुनिशा (45), कासिम (35),  खुशनुमा (13) समेत 18 लोग घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

10 of 10
घटना पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय का कहना है कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञों की आपातकालीन ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। (दुर्घटना में घायल हुआ एक मासूम।)
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें