फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसा: 'आंखिन के सामने बहि गे नाती-नातिन...', आपबीती बताते हुए फफक पड़ीं सोनापति; तस्वीरों में भयावह मंजर

Thu, 30 Oct 2025 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नाव पलटने के बाद किसी तरह बाहर निकलीं सोनापति ने बहराइच नाव हादसे की आंखों देखी बताई। उन्होंने कहा कि 'हमरी आंखिन के सामने नाती-नातिन बहि गे, हम कुछ न कई पावा। दरअसल, उनके कई रिश्तेदार अभी भी लापता हैं। इनमें दो बच्चे हैं। यह कहते हुए वह फफक पड़ीं। आगे तस्वीरों में देखें हादसे का पूरा हाल...
विज्ञापन
1 of 8
बहराइच में नाव हादसा। - फोटो : अमर उजाला
'हम नाविक से कहित रहेन अधेंर होत है, जल्दी चलो भैया। लेकिन हमार बात कोऊ नहीं सुना। अंधेरे मा नाव लइके चले। पानी मा एक बड़ा पेड़ पड़ा रहै। बस नाव पलटि गे। हम तो बचि गएन, हमार पांच साल की नातिन और दो नाती आंखिन के सामने बहि गे।'  

यह कहते हुए अस्पताल में भर्ती सोनापति का गला रुंध गया। जैसे-जैसे वो नाव हादसे की आंखों देखी बता रही थीं। शब्द जैसे उनके गले से बाहर आने की बजाय अंदर ही धंसते चले जा रहे थे। किसी तरह उन्होंने हादसे के बारे में कुछ जानकारी दी। इसके बाद शांत होकर लेट गईं और नाती-नातिन के ना मिलने के गम में डूब गईं। 
विज्ञापन

2 of 8
घाट पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, बुधवार की देर शाम बहराइच के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 13 लोग तैरकर बाहर निकल आए। मासूम बच्ची कोमल (5) पुत्री पंचम समेत आठ लोग अभी भी लापता हैं। गुरुवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
हादसे वाले स्थान पर लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापता लोगों में भरथापुर निवासी दो नाव चालक मिहीलाल (40) पुत्र पुतई, शिवनंदन (50) पुत्र शालिक राम, कोमल (5) पुत्री पंचम निवासी मटेरा के दाड़े पुरवा, सुमन देवी (28) पत्नी प्रमोद, इनकी बेटी सुहानी (5) पुत्री प्रमोद, निवासी भरतपुर, ओमप्रकाश (30), इसका छोटा भाई मीनू (5) पुत्रगण घनश्याम, निवासी गिलौला, श्रावस्ती, और शिवम (11) पुत्र रामनरेश शामिल हैं।
 

4 of 8
हादसे का हाल बतातीं सोनापति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि कोमल अपने मामा नरेश के साथ नानी सोनापति के घर आ रही थी। तीनों लोग नाव में सवार थे। नानी और मामा बचकर निकल गए। लेकिन, मासूम कोमल बह गई।
 
विज्ञापन

5 of 8
लापता नाविक मिहीलाल और शिवनंदन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तरह ओमप्रकाश और मीनू अपनी दादी रामजेई (65) पत्नी मटरुलाल के साथ उनकी बहन सोनापति निवासी भरथापुर के घर जा रही थीं। हादसे में दादी की मौत हो गई। जबकि, दोनों नाती लापता हैं।  
 
विज्ञापन

6 of 8
लापता शिवम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाव में रामनरेश और उनका बेटा शिवम सवार थे। रामनरेश बच गए लेकिन, बेटा लापता है।   
विज्ञापन

7 of 8
लापता मां-बेटी सुमन-सुहानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया गया कि नाव सवार ज्यादातर भरथापुर के ग्रामीण थे। वह अक्सर खैरटिया बाजार खरीदारी को जाते थे। बुधवार को भी बाजार गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

8 of 8
लापता लोगों की तलाश जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाव में कुल 22 लोग सवार थे। 13 लोग तो तैरकर निकल गए। एक महिला की मौत हो गई। चार नाबालिगों समेत आठ लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें