बहराइच के महराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद और उसके तीन बेटों को पुलिस ने जेल भेजा है। उसका चौथा बेटा नेपाल में रहता है। वहां उसका सोने-चांदी का कारोबार है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई न करती तो सभी आरोपी नेपाल भाग जाते। अब पुलिस उसके चौथे बेटे के बारे में भी पता लगा रही है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अब्दुल हमीद अपने दो बेटों के साथ नेपाल भागने की फिराक में था। उसके बड़े बेटे पिंटू की नेपालगंज में ससुराल है, जहां पर वह कारोबार करता है।
विज्ञापन
2 of 9
Bahraich violence
- फोटो : अमर उजाला
एक माननीय ने सीएम से की शिकायत
हिंसा वाले दिन एक माननीय के कार्यालय और घर पर भी कुछ लोगों ने पथराव किया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने सीएम योगी को फोन कर शिकायत की। माननीय ने यह भी बताया कि एक दूसरे माननीय के इशारे पर उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया है। जिले में हुई हिंसा को लेकर अब सभी को कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
3 of 9
Bahraich violence
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी, एसडीएम व नायब तहसीलदार को हटाने की चर्चा
हिंसा के दौरान एएसपी ग्रामीण, एसडीएम महसी व एक नायब तहसीलदार की लापरवाही सामने आई थी। खुद एसटीएफ प्रमुख ने भी इस बारे में जिक्र किया था। सूत्रों के अनुसार एसडीएम को जब फोन कर एक व्यक्ति ने बताया कि हिंसा हो गई है तो मौके पर जाने की बजाय उनके स्तर से पूछा गया कि कितने मरे हैं। ऐसे में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से मामला बढ़ता गया। शनिवार को पूरे दिन तीनों अफसरों के हटाए जाने की चर्चा होती रही। इसी मामले में सीओ महसी को निलंबित किया जा चुका है। तहसीलदार को कलक्ट्रेट से अटैच किया गया है। शनिवार को मामले की रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी गई है।
4 of 9
मोर्चा संभाले जिलाधिकारी मोनिका रानी
- फोटो : amar ujala
नहीं मिला कोई आदेश
महराजगंज की घटना को लेकर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का कोई आदेश मुझे अभी प्राप्त नहीं हुआ है। यदि शासन से कोई आदेश प्राप्त होगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मोनिका रानी, डीएम
सीएम से मिल बताई हकीकत
बहराइच हिंसा के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने शनिवार को सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। अफसरों की लापरवाही से लेकर अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
5 of 9
लोगों ने खाली करने शुरू किए मकान।
- फोटो : अमर उजाला।
बुलडोजर के भय से स्वयं तोड़ने लगे मकान-दुकान
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 13 अक्तूबर को महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में हुई हिंसा के बाद मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर शुक्रवार देर शाम ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया गया था। रात जैसे-तैसे बीती। शनिवार सुबह लोगों ने अपने हाथों से ही घर व दुकान तोड़नी शुरू कर दी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महसी-सीतापुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
रामगोपाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रामगोपाल के गांव की नाकाबंदी
पुलिस व प्रशासन ने हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के गांव की नाकाबंदी कर दी है। शनिवार सुबह से सोतिया मोड़ व खर्चहा चौराहे पर बैरीकेडिंग कर दी गई। गांव में मीडियाकर्मियों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है। आने-जाने वालों का आधार कार्ड चेक किया जा रहा है।
दोहरी मार झेल रहा महराजगंज
महराजगंज कस्बे में शनिवार को मौजूद चंदपइया के पूर्व प्रधान ने कहा कि हम सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। घर खाली करने के लिए कई महीने पहले लाल निशान लगाया गया था। मकान तोड़ने का नोटिस चस्पा नहीं किया गया। अब हिंसा के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। यहां हिंसा से पहले ही हम परेशान थे। अब कार्रवाई के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
लोक निर्माण विभाग द्वारा लगे निशान
- फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देशों का सभी करें पालन
सराफा कारोबारी भोलू सोनार शनिवार को स्वयं लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित करते नजर आए। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश का हम पालन कर रहे हैं। शासन को थोड़ी मोहलत देनी चाहिए, जिससे लोगों को अधिक परेशानी न उठानी पड़े।
डीजे पर लगनी चाहिए रोक
पूर्व प्रधान मोहम्मद शकील उर्फ बबलू ने कहा कि बात चाहे हिंदू त्योहार हो या मुस्लिम की, जुलूस में डीजे पर पूरी तरह रोक लगा देनी चाहिए। यदि डीजे पर रोक लग गई होती तो महराजगंज की हिंसा नहीं होती।
8 of 9
नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
इन लोगों के घरों पर चिपकाया नोटिस
फारुख, अकरम, ननकऊ, मून, पप्पू, अब्दुल हमीद, मोहम्मद शरीफ, जावेद, समीउल्ला, हाजी शमीम, सईद अहमद, डॉ. फैशल, मोहम्मद हुसैन, अय्यूब, निजाम, नसीम, हाजी भोलू, राजू खां, शमशुद्दीन, नजर मोहम्मद, अली अहमद, राजा, हाजी मेराज को नोटिस दिया गया।
मुख्य आरोपी के घर से खाली हो रही दुकान
हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर के बाहर दुकानें बनी हैं। उसमें एक मेडिकल की दुकान भी थी, जिसको शनिवार को खाली करना शुरू किया गया। उसके घर के सामने बनी मस्जिद की दुकानों से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
...तो चपेट में आएगा पूरा कस्बा
महराजगंज में रोड चौड़ीकरण के लिए लोकनिर्माण विभाग ने 60 मीटर के अगल-बगल वाले दुकानदारों व मकानमालिकों को नोटिस दिया है। पूरे कस्बे के ज्यादातर घर इस दायरे में आ रहे हैं। ऐसे में कस्बे में कार्रवाई हुई तो सैकड़ों मकान व दुकान इसकी जद में आएंगे।
कुंडासर-महसी-नानपारा मार्ग पर महराजगंज के किमी-38 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूर्व में की गई थी। अतिक्रमण के कारण लोक निर्माण विभाग ने रोड सेफ्टी के तहत नियमित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया है। इससे चौराहे पर यातायात सुगम होगा। -प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग