फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में बहराइच कांड की पूरी कहानी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा.. बवाल और एक मौत, फिर बेकाबू हुए हालात

Mon, 14 Oct 2024 07:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 11
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी और गोलीबारी में युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह आक्रोशित भीड़ ने हरदी, साधुवापुर, भगवानपुर और राजी चौराहे पर आगजनी की। वहीं, एक धार्मिक स्थल भी ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया। बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। प्रशासन के अनुसार अब तक 30 उपद्रवी हिरासत में लिए जा चुके हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ने कहा कि शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई। उधर, मृतक युवक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने प्रशासन से दोषियों का उनके सामने एनकाउंटर करने की मांग की है। आइए जानते हैं कि कैसे विसर्जन यात्रा के दौरान विवाद शुरू हुआ? उससे जुड़े अब तक के अहम अपडटे्स
विज्ञापन

2 of 11
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला


पहले गाली-गलौज फिर पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महसी तहसील की प्रतिमा शांति पूर्वक विसर्जन के लिए जा रही थी। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद विसर्जन रोक समिति सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान लोगों भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 11
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
पिटाई की, फिर पैरों के नाखून उखाड़े और मार दीं गोलियां
लोगों ने आरोप लगाया कि भगदड़ के दौरान दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घसीट कर घर में ले गए। वहां उसकी बर्बरता के साथ पिटाई करते हुए पैर के नाखून उखाड़ लिए और उसे गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल राजन सहित 12 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

4 of 11
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने सधुवापुर, हरदी चौराहा, राजी चौराहे पर की आगजनी
सोमवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने हरदी चौराहे पर विभिन्न दुकानों के बाहर लगी होर्डिंग में आग लगा दी। वही, राजी चौराहे पर टायर में आग लगा दी जिसे दमकल वाहनों ने बुझाया। यही नहीं भीड़ ने सधुवापुर चौराहे और भगवानपुर चौराहे पर भी उपद्रव किया और धाबली व छप्पर आदि को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला और लाठी फटकार कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा। 
विज्ञापन

5 of 11
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
काफी मान-मन्नौव्वल के बाद रामगोपाल का हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एहतियात के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके पहले, महसी और महराजगंज के पूरे क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होती रहीं। पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि परिवार के संपर्क में रहे और उन्हें शव के अंतिम संस्कार के लिए मना लिया। इस बीच प्रशासन ने पूरी सख्ती दिखाते हुए रोड को पूरी तरह से खाली कर दिया।
विज्ञापन

6 of 11
आगजनी के बाद उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक स्थलों के साथ गांवों में उपद्रव
प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं चौराहों के साथ गांवों में भी फैल रही हैं। सूत्रों के अनुसार आक्रोशित भीड़ ने चंदपईया और कबडियनपुरवा गांव में भी तोड़फोड़ और आगजनी की। जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

7 of 11
एडीजी अमिताभ यश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा
विसर्जन जुलूस में मृत हुए रामगोपाल का शव गांव पहुंचने के बाद भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने जगह जगह तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया। बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान महसी के रमपुरवा चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने एडीजी के सामने ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने अपनी पिस्टल से हवा में फायरिंग की और पिस्टल लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाया। जिसके बाद लोग मौके से भाग गए। इसके बाद मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं एडीजी अमिताभ यश टीम के साथ महराजगंज कस्बे की ओर रवाना हुए।

8 of 11
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और 30 को हिरासत में लिया
बहराइच में विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। वहीं घटना पर प्रदेश सरकार एक्शन में है। सीएम योगी के निर्देश पर होम सेक्रेटरी संजीव गुप्ता एवं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मौके पर पहुंचे। प्रशासन के अनुसार अब तक 30 उपद्रवी हिरासत में लिए जा चुके हैं।

9 of 11
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला
छह कंपनी पीएएसी रवाना
इस घटना पर काबू पाने के लिए 6 कंपनी पीएसी के साथ 4 एसपी रैंक के अफसर, दो एडिशनल एसपी, 6 सीओ, एक कंपनी आरएएफ को बहराइच भेज गया। इसके बाद भी भीड़ काबू नहीं आ रही। घटना से प्रभावित महराजगंज के टीवीएस और हीरो एजेंसी में आग लगा दी गई है। प्रशासन ने भी यह माना है कि कुछ जगहों पर आगजनी हुई है लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 

10 of 11
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख ने शासन और प्रशासन को घेरा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'मेरी अपील है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। घटना दुखद है। सरकार को न्याय करना चाहिए। जिस समय ये जुलूस निकला उस समय पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि रूट पर सुरक्षा है या नहीं, पर्याप्त पुलिस की तैनाती है या नहीं। लाउडस्पीकर पर क्या बजाया जा रहा था? प्रशासन को इसका ध्यान रखना चाहिए था। शासन की चूक की वजह से ये घटना हुई'।
विज्ञापन

11 of 11
क्षेत्र में पुलिसकर्मी तैनात - फोटो : amar ujala
लापरवाही पर हरदी थाना प्रभारी व महसी चौकी प्रभारी निलंबित
महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में हुई घटना को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। जिसे देखते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने हरदी थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा व महसी चौकी इंचार्ज शिव कुमार को निलंबित कर दिया है। हालांकि सीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई न होने से लोगों में अभी भी भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें