बागपत जनपद के छपरौली में कस्बे से मुर्दे की खाट चोरी करने का मामला बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद छपरौली पुलिस ने कई घरों में जाकर खाट को तलाश किया, लेकिन खाट नहीं मिल सकी। खाट को तंत्र क्रिया के लिए चोरी किए जाने का शक जताया जा रहा है। वहीं मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस से खाट जल्द तलाश करने की मांग की है।
छपरौली में थाने के पास रहने वाले सुदेश ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी टीना की दो दिसंबर को अचानक मौत हो गई थी। रीति रिवाज के अनुसार जिस खाट पर टीना ने अंतिम सांस ली, उसे तीन दिन तक घर के बाहर उल्टा करके खड़ा करना होता है।