जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम, तहसीलदार और लेखपाल जांच को पहुंचे
ठाकुरद्वारा मोहल्ले में एडीएम प्रतिपाल चौहान, तहसीलदार प्रसून कश्यप, लेखपाल विनोद शर्मा व रामबीर, ईओ राजेश राणा समेत अन्य जांच के लिए पहुंचे। वहां सभी मकानों में जाकर उनकी स्थिति को देखा गया और परिवार के लोगों से बातचीत की गई। एडीएम ने बताया कि वहां की पूरी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि गैस कंपनी से पेयजल लाइन व गलियां ठीक कराने के लिए नगर पालिका को 94 लाख रुपये मिले थे। इसके बावजूद भी इस तरह की समस्या आई है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी कि आखिर वह रुपया किस जगह पर खर्च किया गया है।