फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गठबंधन की रणनीति तय: चौधरी जयंत ने साफ की तस्वीर, एक सीट पर RLD तो दो पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Tue, 08 Nov 2022 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने उपचुनाव को लेकर गठबंधन की स्थिति साफ कर दी। उन्होंने कहा कि खतौली में रालोद और रामपुर व मैनपुरी में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। खतौली से दमदार प्रत्याशी को उतारा जाएगा तो निकाय चुनाव भी मजबूती से लड़ेंगे। चुनाव को लेकर रणनीति तय हो चुकी है। उन्होंने तीनों सीटों पर जीत का दावा किया। वह मंगलवार को बागपत जनपद के कंडेरा गांव में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

चौधरी जयंत सिंह ने खेल सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी में खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिलती हैं। यही कारण है कि हरियाणा व दिल्ली जैसे छोटे राज्य के खिलाड़ी यूपी से ज्यादा मेडल जीतकर आते हैं। कहा कि स्टेडियम में तकनीकी शिक्षा देने वाले कोच होने चाहिए। सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले तो खिलाड़ी प्रोत्साहित होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि उनकी शत-प्रतिशत सांसद निधि खेल का ढांचा तैयार करने के लिए खर्च की जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा न करके चीतों पर सस्ती चर्चा करके खुश है। निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि रालोद मजबूती से चुनाव लड़ेगा और अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। इसके लिए प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए थे और सभी स्थानों से आवेदन मिले हैं। चयन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

3 of 6
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार 
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी तक वर्तमान सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। अब खतौली समेत तीन सीटों पर उप चुनाव होने हैं। सरकार अब गन्ना मूल्य घोषित कर दे। क्योंकि सरकार चुनाव को देखकर ही इस तरह के फैसले लेती है।

4 of 6
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala
राष्ट्र वंदना चौक पर किया जयंत का स्वागत
कंडेरा जाते हुए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का राष्ट्र वंदना चौक पर रालोद नेता ओमवीर ढाका, चेयरमैन राजूद्दीन ने स्वागत किया। यहां चौधरी जयंत सिंह से बातचीत की। इस दौरान आस मोहम्मद, कलीम, कंवरपाल हुड्डा, हनीफ, राजेंद्र, अमित, जोगिंदर, अजहर, सलाउद्दीन, शौकत, अजय, मनोज आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 6
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
सांत्वना देने पहुंचे जयंत 
बड़ौत के गांधी रोड पर व्यापारी सुखमाल जैन का स्वर्गवास होने पर चौधरी जयंत सिंह ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद गांधी रोड पर प्रवीण जैन के पिता नहार सिंह के निधन पर संवेदनाएं व्यक्ति करने पहुंचे। वहां से कांता प्रसाद जैन के घर पहुंचे। इसके बाद बावली रोड पर राजा व साकिब के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक जताया। काठा में दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत पर परिजनों का ढाढ़स बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रमेंद्र तोमर, अरुण तोमर बॉबी, पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. अनुराग मित्तल, गौरव बड़ौत, डॉ. योगेश जिंदल, मोहित मुखिया, पंकज जैन, अमन जैन, नमन, सुनील, अतुल, प्रवीण, सम्यक जैन, सतीश जैन, सतेंद्र चौधरी काठा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें