फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी की हत्या, शरीर पर मिले गहरे घाव, पिता ने किया ये खौफनाक काम, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Feb 2021 05:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
बच्ची का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में सात साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सात घंटे तक हंगामा किया। परिजनों ने वारदात के खुलासे, मुआवजे और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की गई। वहीं इस दौरान मृतका के पिता ने बिजली का तार पकड़कर जान देने की कोशिश की। इसके बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे डीएम राजकमल यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये दिलाने और विधायक योगेश धामा ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मासूम को दफनाया गया। वहीं आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

2 of 9
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिलोचपुरा निवासी कलीराम प्रजापति की सात साल की बेटी भूरी की शनिवार रात हत्या कर शव को ईंख के खेत में पत्ती में दबा दिया गया था। देर रात ही पैनल गठित कर पोस्टमार्टम करा दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 9
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब आठ बजे पीड़ित परिवार ने मासूम का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वारदात के खुलासे, पीड़ित परिवार को दस लाख के मुआवजे, डॉग स्क्वॉयड से जांच कराने और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग रखी गई। एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम सदर अनुभव कुमार और सीओ मंगल सिंह रावत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई।

4 of 9
बच्ची के पिता ने जान देने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मनोज कश्यप और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हंगामे और नोकझोंक के बीच मृतका के पिता कलीराम ने घर में ही बिजली का नंगा तार पकड़कर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने लाइन काटकर उसे बचाया। इसके बाद भाजपा विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह दोपहर के समय गांव पहुंचे। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विधायक योगेश धामा ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार पर सहमति बनी। दोपहर करीब तीन बजे गांव में मासूम को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

6 of 9
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा
पिता कलीराम ने गांव के ही मनोज कश्यप और उसकी पत्नी कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कई दिन पहले इन दोनों ने हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन

7 of 9
परिजनों से जानकारी करती टीम - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
बिलोचपुरा गांव निवासी कलीराम प्रजापति की सात साल की बेटी भूरी शनिवार शाम करीब सात बजे संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। पहले गांव में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि भूरी शाम के समय बच्चों के साथ शनिदेव मंदिर के आसपास देखी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेत में तलाश की। ईंख के खेत में पत्ती के नीचे मासूम का शव पड़ा मिला। शव पर गहरे घाव थे और जंगली जानवर भी नोच रहे थे। इसके बाद गांव में तनाव बन गया था।

8 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कई सवालों के जवाब बाकी
भूरी की हत्या कैसे की गई। शनि मंदिर से वह ईंख के खेत तक कैसे पहुंची। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि कहीं तंत्र-मंत्र के लिए तो हत्या नहीं की गई। इन सभी सवालों के जवाब अनसुलझे हैं। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
चोट के निशान मिले, खून बहने से हुई मौत
भूरी के शरीर पर गहरे घाव और चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि अधिक खून बहने से मौत हुई। डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें