फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद से पहले बड़ा हादसा: तेज धमाके से दहल उठे लोग, आंख में घुसी हड्डी तो कोई बुरी तरह झुलसा, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Apr 2024 10:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

ईद से पहले बड़ा हादसा: तेज धमाके की आवाज से दहल उठे लोग, आंख में घुसी हड्डी तो कोई बुरी तरह झुलसा, तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 7
बागपत में तेज धमाका। - फोटो : अमर उजाला
बागपत में शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश कूटते समय एक मकान में धमाका हो गया, जिससे इमाम दस्ता भी फट गया और पांच सगे भाई झुलस गए। पुलिस ने पांचों भाइयों का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

धमाके की आवाज दूर तक गई, पड़ोसियों की भी निकली चीख
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश को इमाम दस्ते में कूटने पर हुए धमाके को सुनकर पड़ोसियों की भी चीख निकल गई। लोग गैस सिलिंडर या बम फटने की आशंका जताते हुए घरों से बाहर निकल गए। तभी कबाड़ी वकील के मकान से धुआं निकलता देख दौड़ पड़े।

विज्ञापन

2 of 7
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
केतीपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर धमाका होने के बाद कबाड़ी वकील के घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। नई बस्ती में दूसरी गली में रहने वाले इरशाद ने बताया कि वह चारपाई पर घर में लेटा हुआ था। उसकी पत्नी खाना लेने गई थी। तभी तेज धमाके की आवाज सुनते ही उसे लगा कि किसी मकान में गैस सिलिंडर या बम फट गया है। वह घर से बाहर निकला तो लोग दूसरी गली की तरफ दौड़ते नजर आए।

विज्ञापन

3 of 7
आसपास के लोग दहल उठे। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी नसीम और सुल्तान ने बताया कि धमाके की आवाज सुनते ही उनके परिवार के बच्चे भी डर गए थे और उनकी भी चीख निकल गई। गैस सिलिंडर फटने की आशंका पर घरों से बाहर आए, तभी कबाड़ी वकील के घर से धुंआ निकलता हुआ मिला। उधर, धमाके की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फॉरेंसिक और अग्निशमन की टीम के साथ निरीक्षण किया।

4 of 7
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
माजिद की आंख में हड्डी घुसी और जाहिद के दोनों हाथ में फ्रैक्चर
केतीपुरा माोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश इमाम दस्ते में कूटने पर हुए धमाके से झुलसे जाहिद (14), साहिब (12), माजिद (11), वाहिद(10), अरमान (7) गंभीर रूप से झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान माजिद की आंख में हड्डी घुसी मिली जबकि जाहिद के दोनों हाथों में फ्रैक्चर मिला। चलते जाहिद, अरमान और माजिद को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
इमाम जस्ता फटा। - फोटो : अमर उजाला
घर में पड़े मिले इमाम दस्ते के टुकड़े
मकान में धमाके के बाद पुलिस ने मकान के अंदर जाकर जांच पड़ताल की। जहां इमाम दस्ते के टूकड़े मकान में पड़े हुए मिले, जबकि गंधक पोटाश के पटाखे फोड़ने के लिए घर से दो नाल भी बरामद की गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इमामदस्ते के टुकड़े समेत अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

6 of 7
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रसोई में जाने पर बच गए महिला और बच्चा
धमाके के समय जाहिद के बड़े भाई शकील की पत्नी वरीसा और उसका ढाई साल का बेटा फरहान भी घर के अंदर ही था। बताया कि वरीसा अपने बेटे फरहान को लेकर किसी काम से रसोई में चली गई थी और तभी धमाका हो गया। जिससे वरीसा और उसका बेटा चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
चांदरात की वजह से कर ली थी छुट्टी, मैं तो आलू छील रहा था
धमाके में झुलसने वाले पांचों भाई अलग-अलग स्कूल में पढ़ाई करते हैं। साहिब जैन स्कूल में सातवीं कक्षा, वाहिद छठी और माजिद पांचवी कक्षा में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, जाहिद आठवीं कक्षा में प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और अरमान पहली कक्षा में पढ़ाई करता है। धमाके में झुलसे साहिब ने बताया कि ईद पर्व से पहले चांदरात की वजह से उसने छुट्टी कर ली थी, जिसके लिए घर में तैयारी भी चल रही थी। वह घर में आलू छील रहा था, तभी जाहिद दो पॉलीथिन में कुछ उठाकर लाया। उसके चारों भाई इमामदस्ते में उसे कूटने लगे और धमाका हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें