फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज

Thu, 22 Dec 2022 12:31 AM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बागपत में फखरपुर गांव से छह वर्षीय बच्चे शौर्य की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस को पहले गिरफ्तार युवकों पर ही शक था, खुलासे से यह भी साफ हो गया कि पुलिस की जांच सही दिशा में थी, लेकिन एक बच्ची और युवक की गलतबयानी के कारण पुलिस जांच की दिशा से भटक गई और 40 पुलिसकर्मियों की टीम लोनी में शौर्य की तलाश करता रही। तीन अन्य बिंदुओं पर जांच का नतीजा नहीं निकला तो पुलिस फिर से पहली लाइन पर लौटी और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शौर्य का घर फखरपुर से खेकड़ा और लोनी की तरफ जाने वाली सड़क से अंदर करीब 50 मीटर गली में पड़ता है। वह ट्यूशन पढ़कर आराम से टहलता हुआ घर पहुंचता था। वह 15 दिसंबर की शाम भी ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शौर्य हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वह खेकड़ा रोड से फिरोजपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के तिराहे से पहले वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार बजकर 55 मिनट पर दिखाई दिया। उसके बाद वह तिराहे से आगे के मकान में लगे कैमरे में नहीं दिखा। 
विज्ञापन

3 of 7
अंतिम संस्कार कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे यह साफ हो गया था कि इन्हीं दो मकानों के बीच शौर्य का अपहरण हुआ है और कोई उसे लेकर फिरोजपुर वाले रास्ते से गया है। इसमें करीब एक मिनट का समय लगा है।

4 of 7
शौर्य हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
कुत्ते से बचने के लिए घूमकर जाता था शौर्य
एक सप्ताह पहले तक की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उनमें भी कई बार शौर्य तिराहे से गायब हो जाता था। जब पता किया गया तो खेकड़ा रोड पर कोई कुत्ता बैठा होने पर वह फिरोजपुर रोड पर मुड़कर थोड़ा आगे चलने के बाद अंदर की गली से होकर वापस खेकड़ा रोड पर पहुंचता था और घर चला जाता था। इससे यह भी साफ हो गया कि खेकड़ा जाने वाली सड़क से अंदर जाने वाली गली से वह गायब हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विनीत, अक्षित और डैनी के गली में मौजूद रहने का पता चला
घटना वाले समय की सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक दिखे थे। पुलिस ने 16 दिसंबर को उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जिस गली से शौर्य के गायब हुआ था, घटना के समय उसके एक कोने पर विनीत तो दूसरे कोने पर अक्षित और डैनी खड़े थे। गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने भी विनीत और अक्षित को गली में देखने की बात कही थी। पुलिस ने विनीत को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन बच्ची और युवक के बयान के बाद दूसरे बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बच्ची ने खेकड़ा रोड तो युवक ने लोनी में शौर्य को देखना बताया
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार पुलिस विनीत से पूछताछ के साथ ही गांव में सभी से बातचीत कर रही थी। 17 दिसंबर को खेकड़ा रोड पर घटना के समय एक 12 साल  बच्ची के खेलने की जानकारी मिली। बच्ची ने बताया कि उसने एक युवक को बाइक पर शौर्य को खेकड़ा की तरफ जाते हुए देखा है। उसने शौर्य से बातचीत भी करने की बात कही। यहां से पुलिस भटक गई और उसने बच्ची की बात पर विश्वास कर शौर्य को खेकड़ा की ओर तलाश करना शुरू कर दिया। इस बीच 18 दिसंबर को एक युवक ने बताया कि उसने शौर्य को लोनी में ट्रोनिका सिटी के आसपास देखा है। जिसपर पुलिस कर्मियों की एक बड़ी टीम को वहां भेजा, लेकिन छानबीन में दोनों ही बात की पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विनीत और अक्षित से अलग-अलग की बात तो खोल दिया राज
पुलिस ने 19 दिसंबर की शाम को विनीत को बुलाकर पूछताछ की तो इसका पता अक्षित को लग गया। इसके बाद पुलिस ने अक्षित से संपर्क करके कहा कि विनीत ने उसको शौर्य के बारे में जानकारी होने की बात बताई है। जिससे अक्षित ने कुछ जानकारी दी तो विनीत से सख्ती से पूछताछ की गई और उसने खुलासा कर दिया कि शौर्य का 15 दिसंबर को अपहरण करके हत्या करने के बाद शव खेत में दबा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें