बागपत जनपद में एक तरफ अफसर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं तो वहीं नंगला जाफराबाद गांव में सौतेले पिता ने अपने साले के साथ मिलकर दस साल की बेटी को बेरहमी से पीटा। इस दौरान आरोपी पिता ने बेटी पर बाल्टी से भी वार किए। वहीं मासूम बच्ची मोहल्लेवालों के आगे गिड़-गिड़ाती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।
इसके बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पिता समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।