उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बालैनी स्थित पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार मंदिर पर एक हजार पुलिस-पीएसी कर्मियों के साथ एटीएस तैनात की गई है। ऐसा पहली बार है, जब इस मंदिर पर एटीएस तैनात की गई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को हेलीकॉप्टर से दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के पास पहले ही दौरे की जानकारी आ गई थी।
वहीं तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जानी थी लेकिन किसी कारण पुष्प वर्षा नहीं हो सकी है। वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे और व्यवस्था को बनाए रखा।