बागपत में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
हादसे में बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल राहुल और बसोद निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक अन्य कांस्टेबल और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार जारी है।