फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT 2022 Final: आजमगढ़ के सरफराज खान ने मुंबई को बनाया चैंपियन, गांव वालों की मांग- टीम इंडिया में मिले जगह

Sun, 06 Nov 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया।
कोलकाता के ईडन गार्डन में शनिवार शाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच मुंबई ने जीत लिया। यह पहली बार है जब मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली की ट्रॉफी जीती है। मुंबई की इस जीत में हीरो रहे आजमगढ़ के सरफराज खान। 19 के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद सरफराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 36 रन ठोक डाले। सरफराज ने 19वें ओवर में 17 रन ठोककर मुश्किल में फंसी मुंबई की जीत की राह आसान बना दी।


सरफराज खान के इस प्रदर्शन से उनके गांव आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के बासूपार गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके परिजनों और समर्थकों ने कहा कि जल्द ही सरफराज खान टीम इंडिया का हिस्सा होगा और आजमगढ़ का नाम रोशन करेगा। पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में सरफराज का बल्ला जमकर रन बना रहा है।  सरफराज खान के इस प्रदर्शन पर आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के एसके सत्येन, ग्राम प्रधान वहाब, एहसान खान, नासिर खान, अजीम खान फुरकान खान आदि ने खुशी व्यक्त की। सभी ने उम्मीद जताई कि आजमगढ़ का बेटा जल्द ही देश के लिए खेलता नजर आएगा। 
विज्ञापन

2 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई का स्कोर एक समय सात विकेट पर 119 रन था। जिसके बाद सरफराज ने एक छोर संभालकर टीम को जीत दिलाई। आखिरी दो ओवर में मुंबई को 23 रन चाहिए थे और सरफराज ने 19वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। 
विज्ञापन

3 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया।
घरेलू क्रिकेट में सरफराज ने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि उनके पास टीम इंडिया में शामिल होने के सभी गुण मौजूद हैं। सरफराज खान इंडिया की अंडर 19 टीम से दो बार वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। एक वर्ल्ड कप में लगातार सात अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। हालिया रणजी सीजन में उन्होंने चार शतक और दो अर्द्धशतक लगा 122.75 के औसत से 982 रन बनाए हैं। 

4 of 8
जुलाई में सरफराज खान आए थे अपने गांव - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव एसके सत्येन ने कहा कि सरफराज में काफी प्रतिभा है। उसने आईपीएल और रणजी में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह आसान नहीं है। सरफराज ने खुद को साबित किया है कि वह एक बड़ा खिलाड़ी है। हमें भरोसा है कि जल्द ही वह भारत के लिए टेस्ट खेलता नजर आएगा।
विज्ञापन

5 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज वैसे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह स्कूल के दिनों में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नमेंट के एक मैच में 400 प्लस रन की पारी खेलने के अलावा बेंगलुरु और पंजाब टीम के लिए आईपीएल और मुंबई के अलावा यूपी के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया।
सरफराज के घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो वह अभी तक 29 मैच में करीब 80 से भी अधिक की औसत से 2928 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के औसत की बात की जाए, तो सरफराज सिर्फ दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। ऐसे में वे जल्द भारतीय टेस्ट टीम में दिख सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया।
सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी नौशाद अहमद के पुत्र सरफराज खान का शुरू से ही क्रिकेट के प्रति रूझान था। उनके पिता नौशाद खान मुंबई में रहते हैं। वहीं पर पले बढ़े सरफराज खान ने क्रिकेट का ककहरा अपने पिता से ही सीखा। नौशाद अहमद क्रिकेट कोच हैं। सरफराज के छोटे भाई भी मुंबई से खेलते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
सरफराज खान ने आरसीबी की टीम से आईपीएल में किया था पदार्पण - फोटो : सोशल मीडिया।
जब आईपीएल शुरू हुआ तो उन्हें रायल चैलेंजर्स बंगलौर ने अपने साथ जोड़ा। लगभग चार साल तक उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल आदि के साथ आईपीएल खेला। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा सभी को मनवाया।  2016 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में फिर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होने के बाद वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें