सोफीगढ़ गांव निवासी सत्यम राजभर व मेहदवारा गांव निवासी मिंटू व करन आपस में दोस्त थे। सत्यम ने अपने किसी दोस्त के बहन का नंबर किसी और को दे दिया। जिसकी जानकारी होने पर उसके दोस्त मिंटू व करन को हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त की बहन का नंबर किसी और को देना पड़ा भारी
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को डंडों और बेल्ट से पीट रहे हैं। मामला अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव के सिवान का है। जहां तीन चार दिनों पहले एक युवक को उसके दोस्तों द्वारा पीटने का वीडियो सामने आया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी अनुराग आर्य ने अहरौला थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही आरोपी युवकों की तलाश में टीम लगा दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
डंडों और बेल्ट से की खूब पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
सोफीगढ़ गांव निवासी सत्यम राजभर व मेहदवारा गांव निवासी मिंटू व करन आपस में दोस्त थे। सत्यम ने अपने किसी दोस्त के बहन का नंबर किसी और को दे दिया। जिसकी जानकारी होने पर उसके दोस्त मिंटू व करन को हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
मिंटू व करन ने सत्यम को पकड़ लिया और जम कर लाठी-डंडे से पिटाई की
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मिंटू व करन ने सत्यम को सोफीगढ़ गांव के सिवान में तीन-चार दिन पूर्व पकड़ लिया और जम कर लाठी-डंडे से पिटायी कर दिया। इतना ही नहीं उसके कपड़े तक उतरवा कर दोनों युवकों ने सत्यम को लाठी से जम कर पीटा।
4 of 5
ना सिर्फ पिटाई की बल्कि कपड़े भी उतरवाए
- फोटो : अमर उजाला
जिसका वीडियो किसी ने बना दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर युवक के पिटायी का वीडियो वायरल होते ही उसे एसपी अनुराग आर्य ने संज्ञान में लिया और एसओ अहरौला को मुकदमा पंजीकृत कर युवक की पिटाई करने वाले युवकों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।