फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बिजली की एक चिंगारी और खाक हो गए 10 वनवासी परिवारों के घर, नजारा देख रो पड़ेंगे आप!

Fri, 23 Dec 2022 03:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शुक्रवार की सुबह हुई अगलगी की घटना में 10 वनवासी परिवारों की गृहस्थी जल कर खाक हो गई। बिजली की के तारों में हुई शार्ट सर्किट से घटना हुई। जिससे सभी पीड़ित परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए है।
विज्ञापन
1 of 5
बिजली की एक चिंगारी और खाक हो गए 10 वनवासी परिवारों के घर - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली अंतर्गत विकास खंड लालगंज के रेतवां चंद्रभानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई अगलगी की घटना में 10 वनवासी परिवारों की गृहस्थी जल कर खाक हो गई। बिजली की के तारों में हुई शार्ट सर्किट से घटना हुई। जिससे सभी पीड़ित परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए है।
विज्ञापन

2 of 5
लालगंज कस्बा के समीप रेतवा चंद्रभानपुर गांव - फोटो : अमर उजाला
लालगंज कस्बा के समीप रेतवा चंद्रभानपुर गांव है। इस गांव में वनवासी झोपड़ी आदि डाल कर रहते है। शुक्रवार की सुबह पास से गुजरे विद्युत तार में हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने 10 वनवासी परिवारों की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
एक-एक कर 10 परिवारों की झोपड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई। - फोटो : अमर उजाला
एक-एक कर 10 परिवारों की झोपड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित लोगों में कुमार, बबलू, मनीराम, नंदलाल, विजई, मुन्ना, सोनू, रामाश्रय, प्रदीप, शुभवंती आदि शामिल है। आग लगते ही झोपड़ियों में मौजूद लोगों में भगदड़ सी मच गई। सभी झोपड़ी से बाहर निकल आए और आग बुझाने की कवायद में जुट गए।

4 of 5
सारा सामान जल कर खाक हुआ - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पीड़ित परिवारों की बाइक, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच - फोटो : अमर उजाला
अगलगी की घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया और पीड़ित परिवारों को तहसील बुला कर मदन का आश्वासन दिया है। वहीं चेयरमैन पद के कई प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को अपने स्तर से मदद उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें