आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे पर शनिवार को एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडाड पुल के पास रोडवेज व प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार 41 यात्री घायल हो गए। 28 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। चार अत्यंत गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि लोगों का दिल दहल गया। बसों में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। खून से लथपथ कई मासूम और महिलाएं दर्द के कारण रहीं थीं। बसों की टक्कर के बाद मौके पर तो अफरा-तफरी की स्थिति तो दिख ही रही थी।
वहीं जब घायलों को लेकर एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचने लगी तो वहां का नजारा भी अफरातफरी भरा हो गया। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में दहशत साफ देखने को मिली रही थी। वहीं कई यात्री जान बच जाने पर उपर वाले को धन्यवाद भी दे रहे थे। अस्पताल प्रशासन घायलों के पहुंचने के पहले ही पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया था।