एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक
Tue, 25 Nov 2025 02:38 PM IST
सार
Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीएम मोदी ने आधे घंटे के शुभ मूर्हत में ध्वजा फहराई। इस मौके पर देश-दुनिया के विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी ने ध्वजा फहराई। पीएम मोदी के बटन दबाते ही झंडा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता हुआ मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हो गया।
पीएम मोदी का रोड शो देखने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जैसे-जैसे झंडा ऊपर चढ़ता गया पीएम मोदी टकटकी लगाए उसे देखते रहे। पीएम मोदी इन पलों में भावुक नजर आए।
रोड शो वाले रास्ते पर कलाकार प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
ध्वजारोहण के समय सामने की कतार में साधु-संत बैठे हुए थे। वह भी भावुकता में अपने आंसू पोछते हुए नजर आए।
पीएम मोदी के आते ही कार पर होती पुष्प वर्षा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के करीब आठ हजार लोग आमंत्रित किए गए थे।
काफिले के साथ तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए।
राम मंदिर परिसर में पीएम मोदी के आने से पहले का नजारा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा।
पीएम मोदी का साधु-संत हाथ जोड़कर अभिनंदन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पीएम ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए।
राम मंदिर परिसर जाते हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में मोदी ने धर्मध्वजा फहराई।
पीएम मोदी, सीएम योगी और मोहन भागवत लोगों का अभार जताते हुए
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी।
राम मंदिर में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
इसके साथ ही राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो गया।
पीएम मोदी ने बटन दाबकर ध्वजरोहण किया
- फोटो : ANI
इस दौरान हर तरफ एक ही नारा सुनाई दे रहा था, 'जय राम सियाराम'...।
राम मंदिर के शिखर पर लहराता भगवा ध्वज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
निर्धारित शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्मध्वज फहराया।
राम मंदिर के बाहर लोगों का आभार जताते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जैसे ही केसरिया ध्वज पवन के संग लहराया, पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा।
पीएम मोदी नमन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
क्षण भर में वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया और श्रद्धालुओं की भावनाएं उमंग में बदल गईं।
पीएम मोदी संबोिधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हर तरफ जयश्रीराम के नारे सुनाई दे रहे थे।
मोहन भागवत ने भी सभा को संबोधित किया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मोहन भागवत ने भी सभा को संबोधित किया।