रामनगरी अयोध्या में रविवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से श्रीराम के साथ राधेकृष्ण के जयकारों से अयोध्या गूंजती रही। राम मंदिर में भी जन्माष्टमी मनाई गई।
गर्भगृह में विराजमान रामलला के पट रात 12 बजे खोले गए। जन्माष्टमी पर राम मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। भगवान को डेढ़ कुंतल पंजीरी और 50 लीटर चरणामृत के साथ 56 व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।