फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण पर राम नगरी के रंग: त्रेता युग जैसा आभास करा रही अयोध्या की भव्यता, ध्वजा पर बारिश-तूफान भी बेअसर

Tue, 25 Nov 2025 11:12 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भगवा ध्वज फहराएंगे। श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा। इस ध्वज में चमकते सूर्य और कोविदारा पेड़ की तस्वीर होगी। 'ॐ' लिखा होगा।
विज्ञापन
1 of 9
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
रामनगरी मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 9
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है। 



 
विज्ञापन

3 of 9
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है। एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।

4 of 9
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेजरर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि आखिरकार पांच सदियों बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतज़ामों का रिव्यू किया था। वे इससे खुश थे। 
विज्ञापन

5 of 9
चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
PM मोदी ने 1.5 किमी लंबा रोड शो किया, जो साकेत कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक है। इसके लिए 1 किमी लंबे रामपथ को 8 जोन में बांटा गया था। 

 
विज्ञापन

6 of 9
फूलों से लिखा गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक दान देने वाले 100 दानदाताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
मुख्य गेट से प्रधानमंत्री मंदिर प्रांगण में जाएंगे इस गेट के समक्ष ही इनका मंच बना हुआ है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।
 

8 of 9
पुलिस निगरानी करती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां सभी धर्मों के देवी-देवता रहते हैं। साधु-संत रहते हैं। यहां की जमीन पवित्र मानी जाती है। अब, भगवान राम का मंदिर बन गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
गेट को सजाया गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रधानमंत्री के हाथों झंडा फहराने का काम होने वाला है। यह अच्छी बात है। यह गर्व का दिन है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है। मुझे भी बुलाया गया है, मैं गया। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें