रामनगरी में इस समय रोजाना 70 से 80 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। रामजन्मोत्सव अयोध्या का मुख्य पर्व माना जाता है इसलिए रामनवमी मेले के नौ दिनों में अयोध्या में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। रामलला के दरबार में रोजाना ढाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर
- फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
यूपी के अयोध्या में रामनवमी मेला 30 मार्च, दिन रविवार से शुरू हो रहा है। मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। रामनवमी मेले को लेकर राम जन्मभूमि परिसर की भव्य सजावट की जाएगी। विशेष लाइटिंग भी किए जाने की तैयारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार की रात राम मंदिर में प्रकाश व्यवस्था का ट्रायल किया गया। मंदिर के ऊपर तरह-तरह की रोशनी डाली गई। इससे मंदिर की भव्यता निखर उठी। करीब एक घंटे तक ट्रायल चला। मंदिर के अलग-अलग हिस्सों को प्रकाशित किया गया। रामनवमी तक रोजाना शाम 7 से रात 10 बजे तक मंदिर में विशेष प्रकाश व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
2 of 5
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर
- फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
रामनवमी मेले को लेकर अयोध्या में होटलों और धर्मशालाओं के 90 फीसदी कमरे फुल हो चुके हैं। बचे 10 फीसदी कमरों के लिए मारामारी मची है। एक-एक कमरे के लिए होटल मालिकों के पास सिफारिशें आ रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु होम स्टे में कमरे बुक करा रहे हैं, लेकिन यहां भी हाउसफुल का बोर्ड लगने से श्रद्धालु परेशान हैं। अब मठ-मंदिरों और आश्रम में ठिकाना खोज रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर,
- फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
रामनवमी मेले में अभी तक 15 से 20 लाख श्रद्धालु आते रहे हैं, लेकिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है। महाकुंभ मेले में दो माह में अयोध्या में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। रामनवमी मेले में नौ दिनों तक मठ-मंदिरों में अनुष्ठान होते हैं। रामकथा, रामनाम संकीर्तन, नवाह पारायण, यज्ञ, हवन की धूम होती है। इन अनुष्ठानों में सहभागी बनने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंचेंगे।
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर,
- फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
10 अप्रैल तक फुल हैं होटल, धर्मशाला
होटल व्यवसायी रामजी पांडेय ने बताया कि रामनवमी को लेकर होटल 10 अप्रैल तक फुल हो चुके हैं। कमरा बुक कराने के लिए रोजाना 50 से अधिक फोन आ रहे हैं। होटल व्यवसायी अनूप गुप्ता ने बताया कि रामनवमी मेला में शामिल होने के लिए लोगों में कमरे बुक कराने की होड़ हैं। एक पखवाड़ा पहले ही सभी कमरे छह अप्रैल तक के लिए बुक हो चुके हैं।
लाइटिंग लगाकर सजाया राम मंदिर,
- फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra Whatsapp Channel
रामनगरी की एक प्रसिद्ध धर्मशाला के प्रबंधक आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही धर्मशाला लगातार फुल चल रही है। उनकी धर्मशाला 10 अप्रैल तक फुल है। होम स्टे संचालक सुनील गुप्ता ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी कमरे आगामी 08 अप्रैल तक के लिए बुक हो चुके हैं। बताया कि धर्मशाला, गेस्ट हाऊस व होम स्टे में कमरे लगभग फुल हैं।