फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शुभघड़ी: अभिजीत मुहूर्त में पीएम राम मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे, भगवा वस्त्र पर 'ॐ'...जानें शेड्यूल

Mon, 24 Nov 2025 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा ध्वज फहराएंगे। श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा।  इस ध्वज में चमकते सूर्य और कोविदारा पेड़ की तस्वीर होगी। 'ॐ' लिखा होगा। आगे पढ़ें और जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल..
विज्ञापन
1 of 6
राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के लिए मंगलवार यानी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

सोमवार की शाम ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियों को परखा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री मोदी अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे वह सप्तमंदिर जाएंगे। महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
लाइटों से जगमगाता राम मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा। 

4 of 6
राममंदिर के गेट नंबर तीन को सजाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फहराया जाने वाला झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाला होगा। इस पर भगवान सूर्य की तस्वीर छपी होगी। साथ ही कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ 'ॐ' लिखा होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
राममंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों को भी सजाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया जाएगा। जबकि, मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंग बारीकी से 87 पत्थरों पर उकेरे गए हैं। घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले प्रसंग रखे गए हैं। दोपहर लगभग 1:30 बजे पीएम मोदी अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें