फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उमड़े श्रद्धालु, खास पलों के उत्सव में डूबे

Wed, 22 Jan 2025 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ram Mandir Ayodhya News: रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आराध्य के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वह खास पलों के उत्सव में डूबे दिखे। 
विज्ञापन
1 of 8
रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
Ayodhya Ram Mandir Anniversary: रामनगरी अयोध्या में बुधवार को अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का दिन है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचे हैं। इनमें अनेक ऐसे भी हैं, जो बीते वर्ष भी 22 जनवरी को अयोध्या में थे। उसी पल को जीने के लिए वह फिर रामनगरी आए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पंचांग की तिथि के अनुसार 11 जनवरी को ही त्रिदिवसीय 'प्रतिष्ठा द्वादशी' का आयोजन कर चुका है। फिर भी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जीवन की सारी गतिविधियों का लेखा-जोखा करने वाले आज उस 22 जनवरी को जीने और देखने के लिए पुनः अयोध्या में हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
प्रातः से ही पुण्यसलिला सरयू में स्नान के बाद श्रीराम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की पंक्तियां लग गईं। ट्रस्ट को इसका अनुमान था, इसलिए व्यवस्थाएं भी इसी के अनुसार की गई थी। राम मंदिर के आसपास का सारा क्षेत्र ब्रह्म मुहूर्त से ही जयकारों से गूंजने लगा। 
 
विज्ञापन

3 of 8
मंदिर में विराजमान श्री रामलला - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन सहित अयोध्या के सभी मंदिर आज श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। होटल और धर्मशालाएं पहले से ही लोग आरक्षित कराए हुए थे। 
 

4 of 8
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
महाकुंभ से आकर फिर वही लौट जाने वालों की संख्या भी कम नहीं है। खचाखच भरी सभी पार्किंग इसकी गवाही दे रही हैं। स्थानीय श्रद्धालु भी बहुत आए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
आराध्य के ध्यान में मग्न संत - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार बुधवार को एक वर्ष पूरा हुआ है।इस ऐतिहासिक मौके को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह छाया हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट ने हिंदी कैलेंडर के अनुसार 11 जनवरी 2025 को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव मनाया था। 
विज्ञापन

6 of 8
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार भी दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करके अभिभूत हैं। वे खुद को  भाग्यशाली मान रहे हैं। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी है। सुरक्षा को लेकर के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : राम मंदिर ट्रस्ट
रामलला के अंग्रेजी कैलेंडर के वार्षिक उत्सव के मौके पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। छह जोन और 17 सेक्टर में बांटकर रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। जोन में राजपत्रित अधिकारियों और सेक्टर में सीओ स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद
राम मंदिर परिसर में आज कोई भी विशेष कार्यक्रम नहीं हो रहा है। राम मंदिर में प्रतिदिन की दिनचर्या के अनुरूप ही पूजा- पाठ और राग भोग चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव राम मंदिर ट्रस्ट हिंदी तिथि के अनुसार मना चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें