उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कैंट थाना इलाके के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात में दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। दूल्हे का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला और दुल्हन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कैंट थाना इलाके के सहादतगंज मुरावन टोला गांव में प्रदीप कुमार (24) की शादी खंडासा थाना क्षेत्र के डीली सरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी (22) से सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को दुल्हन विदा होकर घर आई थी। प्रदीप की शादी के चलते घर में खुशियों का माहौल था। सब हंसी-खुशी विवाह की रस्में निभा रहे थे। परिवार के लोग नौ मार्च को रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे थे। रात करीब 11 बजे दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए।
नौ मार्च की सुबह सात बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, इस पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी कोशिशों के बाद जब कमरे का गेट नहीं खुला तो परिजन अनहोनी की आशंका जताते हुए खिड़की को तोड़ा गया।
विज्ञापन
2 of 8
Groom Kills Bride
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध हालत में दूल्हा और दुल्हन की मौत
खिड़की से झांककर देखा तो सुहागरात की सेज पर दुल्हन की लाश पड़ी थी, जबकि दूल्हा फंदे से लटका था। आनन-फानन कमरे का गेट तोड़ा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 8
दूल्हा प्रदीप और दूल्हन शिवानी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
प्रदीप ने रिश्तेदार को किया था फोन
पुलिस को मौके पर पुलिस को घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला था, वहीं दुल्हन के पास कोई फोन नहीं था। फोन के जांच करने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से करीब दो घंटे पहले प्रदीप ने अपने रिश्तेदार को फोन किया था।
4 of 8
सहादतगंज में दूल्हा-दुल्हन की मौत के बाद बिलखती दूल्हे के परिवारीजन
- फोटो : संवाद
अब भी रहस्य बनी मौत
पोस्टमार्टम में सामने आया कि सुहागरात के दिन दूल्हे ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक वह कमरे में ही बैठा रहा। फिर खुद ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अब भी रहस्य बनी है।
विज्ञापन
5 of 8
सहादतगंज में दूल्हा-दुल्हन की मौत के बाद बिलखती दुल्हन की मां
- फोटो : संवाद
09:53 बजे भांजे को किया था कॉल
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रदीप के मोबाइल फोन की कॉल हिस्ट्री में आखिरी कॉल उसके भांजे अनुज को किया गया था। अनुज ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप ने उनसे नया मोबाइल फोन रविवार को खरीदने को कहा था। माना जा रहा है कि दुल्हन के पास कोई फोन न होने पर उसे नया फोन देना चाह रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
तोड़ी गई खिड़की
- फोटो : संवाद
खुद के ही नंबर पर टाइप मिला अधूरा मैसेज
पुलिस के अनुसार, प्रदीप के मोबाइल फोन में एक मैसेज अधूरा टाइप मिला है। इसमें उसने दुल्हन का नाम लिखा है। आगे कोई भी शब्द नहीं लिखा मिला है। इससे भी पुलिस कोई अनुमान नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
7 of 8
जमा लोगों की भीड़ व मौजूद एसपी सिटी
- फोटो : संवाद
सीडीआर से भी नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस ने प्रदीप के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली है, लेकिन इससे भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं। ज्यादातर कॉल शादी से संबंधित ही रही हैं। मोबाइल फोन में कोई संदिग्ध चैटिंग, फोटो, वीडियो आदि नहीं मिले हैं।
बेहोश हुए परिवारीजन के लिए एंबुलेंस बुलवाते सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकार
दूल्हे-दुल्हन के परिजनों ने किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई से इंकार किया है। दोनों परिवारों की आम सहमति से रविवार की देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।