फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात मर्डर केस: दुल्हन के गले पर चोट, बिस्तर पर टूटी चूड़ियां; एक साल से संपर्क में थे प्रदीप और शिवानी

Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अब तक की जांच में जो बात सामने आ रही है कि वह यह है कि सुहागरात की रात को दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की। शिवानी को मारने के बाद प्रदीप ने भी जान दे दी। 
विज्ञापन
1 of 6
मृतक प्रदीप और शिवानी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में शादी के बाद पहली रात को दूल्हा और दुल्हन की मौत मामले में अब नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी यह है कि मृतक दूल्हा प्रदीप और दुल्हन शिवानी एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। शिवानी अपने परिवास के साथ दिल्ली में रहा करती थी जबकि प्रदीप मुरावन टोला में ही रहकर टाइल्स लगाने का काम किया करता था।  

 पुलिस सूत्रों के अनुसार दुल्हन के गले पर चोट के निशान हैं। बिस्तर पर उसकी चूड़ियां भी टूटी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन की गला दबाकर हत्या करने के बाद दूल्हे ने खुद फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन

2 of 6
सहादतगंज में दूल्हा-दुल्हन की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : संवाद
कत्ल के बाद किया दोस्त को मैसेज
इस बीच शिवानी और प्रदीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे ने पहले दुल्हन की गला दबाकर हत्या की और आधे घंटे बाद खुद भी पंखे के हुक में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस पूरे केस में फिलहाल पुलिस के हाथ एक मोबाइल फोन लगा है, जो प्रदीप का है। जबकि दुल्हन के पास फोन नहीं था। सूत्रों के मुताबिक प्रदीप ने पत्नी का कत्ल करने के बाद मोबाइल से उसके किसी दोस्त को मैसेज भी किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
जमा लोगों की भीड़ व मौजूद एसपी सिटी - फोटो : संवाद
हर किसी के जेहन में यही सवाल, कौन देगा जवाब?
अब तक की जांच में जो बात सामने आ रही है कि वह यह है कि सुहागरात की रात को दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की। शिवानी को मारने के बाद प्रदीप ने भी जान दे दी। एक-दूजे का हाथ थामकर संग जीने-मरने की कसमें खाने वाले जोड़े अपने इन वचनों को 24 घंटे भी नहीं निभा सके। वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते ही सुहाग बचा न सुहागन। अब बंद कमरे में हुई इन मौतों का जवाब कौन देगा, हर किसी के जेहन में यही सवाल है। 

4 of 6
सहादतगंज में दूल्हा-दुल्हन की मौत के बाद बिलखती दूल्हे के परिवारीजन - फोटो : संवाद
बचपन में ही आ गई थी कंधों पर जिम्मेदारियां
मुरावन टोला निवासी भग्गन की मौत काफी पहले हो गई थी। उनके बेटों दीपक और प्रदीप के कंधों पर जिम्मेदारियां बचपन से आ गईं। दीपक ने ट्रक मैकेनिक का काम शुरू किया तो प्रदीप ने टाइल्स लगाना सीखा। मेहनत से दोनों ने गरीबी को मात दी और परिवार की माली हालत सुधारी। दोनों ने कड़ी मेहनत से शानदार आशियाना भी बनाया। इस बीच बीमार चल रही मां को प्रदीप के शादी की चिंता हुई। नाते-रिश्तेदारों की मध्यस्थता से डीली सरैया के मजरे मोहलिया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी का रिश्ता तय हुआ। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में लगभग एक साल रहे। आपस में बातचीत भी होती रही। माहौल अनुकूल होने पर सात मार्च को वह परिणय सूत्र में बंधे। अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के साथ फेरे लिए। 
विज्ञापन

5 of 6
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में रहता है दुल्हन का परिवार
दुल्हन का परिवार काफी समय से दिल्ली में रहता है। दुल्हन आठवीं तक पढ़ी थी। लगभग एक माह पूर्व वह लोग आए थे। साल भर पहले से एक-दूसरे के संपर्क में रहने के बाद किसी को इस घटना का अंदाजा नहीं था। दुल्हन की मां ने भी कहा कि राजी-खुशी शादी हुई, उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह का नशा नहीं करता था प्रदीप, करता था गोसेवा
परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक प्रदीप काफी मिलनसार था। वह किसी तरह का नशा भी नहीं करता था, बल्कि गोसेवा का उसे शौक था। लगभग छह साल से उसने एक गाय पाल रखी थी, जिसका दूध खुद ही निकालता था। काम से लौटने पर गाय की सेवा करना प्राथमिकता थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें