फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव 2025: दिवाली से पहले भव्य रूप में सजी रामनगरी; दृश्य देख मन झूम उठेगा, तस्वीरों में देखें अलौकिक छटा

Thu, 16 Oct 2025 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

दीपोत्सव पर प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में पूरी अयोध्या झूमेगी। रामपथ समेत प्रमुख मार्गों की रेलिंग पर फूलों से सजावट होगी। गुप्तारघाट व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दीप प्रज्ज्वलित होंगे। इस बार 19 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्ज्वलन करके रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में रामनगरी दीपोत्सव के रंग में सराबोर होने को तैयार है। इस बार 9वें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम ने खासी तैयारियां की हैं। इस अवसर पर अयोध्या धाम न केवल दीपों की जगमगाहट से नहाएगी। बल्कि, फूलों की सजावट और स्वच्छता से भी आनंदित रहेगी। प्रत्येक वार्ड को दीपों की ज्योति से प्रकाशमान किया जाएगा। 

साथ ही हर पार्षद को अपने-अपने वार्ड में 1500 दीप वितरित करने का दायित्व सौंपा गया है। ये दीप न केवल घरों, बल्कि गुप्तार घाट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी आलोकित करेंगे। रामपथ, भक्ति पथ और अन्य प्रमुख मार्गों की रेलिंग फूल मालाओं से सजाई जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए 1500 से अधिक सफाई कर्मियों की लगाया गया है। 54 सुपरवाइजर्स की देखरेख में कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
मेला क्षेत्र में चूना छिड़काव, एंटी-लार्वा दवा का उपयोग और फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह स्वच्छता अभियान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद अनुभव होगा।

4 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
गुप्तार घाट पर दीप प्रज्ज्वलन, रामपथ सहित मुख्य मार्गों के दोनों छोर पर निर्मित रेलिंग पर फूलों की सजावट होगी। 
विज्ञापन

5 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
अयोध्या धाम क्षेत्र में सफाई के लिए अतिरिक्त 1546 कर्मियों को लगाया गया है। रामपथ, धर्मपथ, भक्ति पथ के फुटपाथ की धुलाई एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन

6 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर परिसर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए क्षेत्र में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों की अतिरिक्त व्यवस्था को देखते हुए केयर टेकर के साथ 30 मोबाइल टॉयलेट की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

7 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर परिसर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
वहीं रात में कार्यक्रम के बाद घाटों से दीये हटवाने व बालू छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 54 सुपरवाइजर की निगरानी में 785 कर्मचारी लगाए जाएंगे। 

8 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर परिसर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
अयोध्या नगर क्षेत्र में लगे 983 इंडिया मार्का टू हैंडपंप की मरम्मत कराई गई है। पाइप लाइन की लीकेज ठीक करा दी गई है। 9 ओवर हेड टैंकों से पानी की सप्लाई होगी। 30 पानी के टैंकर के साथ 56 छोटी टंकियों (टीटीएसपी) की सफाई करा दी गई। 90 वाटर कूलर और 25 स्मार्ट वाटर कियॉस्क लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
दिवाली से पहले सजाया गया राम मंदिर परिसर। - फोटो : श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट।
राम की पैड़ी और 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। यह नजारा श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर कर देगा। इन दीपों की जगमगाहट अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर और अधिक उज्ज्वल करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें