फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दुष्कर्म केस: सपा नेता की जमींदोज बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कड़ा पहरा... लोगों को सता रहा ये डर

Wed, 07 Aug 2024 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के भदरसा कस्बे में अब भी सख्त सुरक्षा घेरा है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की जमींदोज बेकरी व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर पुलिस का पहरा है। इसके अलावा भी अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती है। यहां के लोगों को अभी और बुलडोजर कार्रवाई होने का डर सता रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की अटकलों के बीच नगर पंचायत कर्मी सुबह से ही मुख्य मार्ग की सफाई में जुटे रहे।


 
विज्ञापन

2 of 10
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भदरसा कस्बे में प्रवेश करने पर मंगलवार को सुबह नगर पंचायत के सफाई कर्मी मुख्य मार्ग पर सफाई कार्य में जुटे हुए मिले। इनकी ओर से सड़क पर झाड़ू लगाने के साथ झाड़ियों की छंटाई की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 10
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
इस बारे में पूछे जाने पर एक कर्मचारी ने बताया कि सीएम योगी आ सकते हैं, इसलिए सफाई की जा रही है। इस बीच सड़क के छोटे-छोटे गड्ढों को भी पाट दिया गया था। पूरे मार्ग पर जगह-जगह टोलियों में सफाई का काम चलता रहा।

 

4 of 10
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगे बढ़ने पर आरोपी की जमींदोज की गई बेकरी और इसके पास स्थित दो मंजिला शापिंग कांप्लेक्स पर फोर्स तैनात रही। इससे थोड़ी ही दूरी पर वज्र वाहन के साथ भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा जिस प्राथमिक विद्यालय की जमीन की पैमाइश की गई है, उसके बाहर और कस्बे में मुख्य मार्ग के किनारे कुछ और स्थानों पर पुलिसकर्मी डटे रहे।

 
विज्ञापन

5 of 10
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विशेष सुरक्षा के साथ अफसरों व राजस्व कर्मियों की आवाजाही के बीच कस्बे के लोग दोबारा बुलडोजर कार्रवाई की आशंका से सहमे हुए हैं। कस्बे में जहां भी कुछ लोग एकत्र होते, वहां इसी बात पर चर्चा चलती कि अब कब और कहां पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 10
Ayodhya Rape Case - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सबसे ज्यादा सशंकित कब्रिस्तान और श्मशान वाली भूमि पर मकान बनवाकर रह रहे लोग हैं। यहां पर राजस्व कर्मी नाप-जोख कर चुके हैं। एसडीएम अशोक सैनी ने भी कहा है कि अवैध निर्माण गिराए जाएंगे।

 
विज्ञापन

7 of 10
दुष्कर्म का आरोपी मोईद खान। - फोटो : amar ujala
एक आरोपी का भी डीएनए मैच हुआ तो दोनों पर होगी कार्रवाई
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विपक्ष व आरोपी पक्ष डीएनए टेस्ट कराने की पुरजोर मांग कर रहा है, लेकिन सिर्फ डीएनए टेस्ट के आधार पर आरोपी सपा नेता नहीं बच सकेगा। दोनों में किसी एक आरोपी का भी डीएनए मैच हुआ तो दोनों ही कार्रवाई की जद में आएंगे। विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल होगी और कोर्ट से अंतिम फैसला होगा।

 

8 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बेकरी मालिक व सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उनके नौकर राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उनकी संपत्तियों को अवैध बताकर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

 

9 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील मामला होने के कारण सपा इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत जिले के सपा नेता व आरोपी के परिजन भी इसकी पुरजोर मांग कर रहे हैं। इसके पीछे उनकी मंशा है कि यदि किशोरी के गर्भ में पल रहे भ्रूण का डीएनए सपा नेता के डीएनए से मैच नहीं हुआ तो वह बच सकते हैं, लेकिन कानून के जानकार इससे इन्कार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
उनका मानना है कि मामला सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा है। ऐसे में यदि डीएनए दूसरे आरोपी राजू के डीएनए से मैच होता है, तब भी मोईद खान पर दुष्कर्म के आरोपों को नकारा नहीं जा सकेगा। इस दशा में भी सपा नेता की मुश्किलें कम नहीं होंगी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों व पीड़िता और परिजनों के बयानों के आधार पर न्यायालय ही अंतिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें