फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैस सिलिंडर किल्लत पर फिर फूटा गुस्सा, अमरोहा में उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, एजेंसियों व गोदामों पर हंगामा

Wed, 25 Mar 2026 11:52 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा जिले में गैस सिलिंडरों की किल्लत बनी हुई है। बुधवार सुबह से ही एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है। कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने जाम लगाकर हंगामा भी किया। माैके पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
1 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमरोहा जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। बुधवार को हसनपुर क्षेत्र में गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

विज्ञापन

2 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराया। हसनपुर गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडर की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। इसी से नाराज होकर उपभोक्ताओं ने बाईपास पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

4 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
आरोप है कि केवाईसी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। लगातार बनी गैस किल्लत से लोगों में नाराजगी बनी हुई है और यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

6 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
हसनपुर में पिछले पंद्रह दिन में आक्रोशित लोगों ने तीसरी बार जाम लगाकर हंगामा किया है। यही स्थिति हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगावां सादात और जोया समेत लगभग सभी गैस एजेंसियों पर भी बनी हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। जोया में गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुकिंग कराने के लिए आपाधापी की स्थिति देखने को मिली।

8 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से एजेंसी पर भीड़
जोया में भी इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मोबाइल एप और ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं।

9 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले कुछ समय से मोबाइल से गैस बुकिंग करने में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओटीपी न आने या सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित है। घर बैठे बुकिंग न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Amroha gas problem - फोटो : संवाद
स्थिति यह है कि सुबह आठ बजे से ही एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लगी। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि घंटों इंतजार करने के बाद उनकी बारी आ रही है। कई लोग अपना जरूरी काम छोड़कर बुकिंग कराने आए हैं, जिससे उनमें भारी रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें