हिंदी सिनेमा की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का अमरोहा से गहरा नाता रहा है। हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा अमरोहा की बहू कही जाती हैं। अमरोहा की बहू इसलिए क्योंकि मीना कुमारी के शौहर कमाल अमरोही अमरोहा के मूल निवासी थे। ऐसे में मीना कुमारी का जन्मदिवस अमरोहा के लोगों के लिए बेहद खास बन जाता है। उनका जन्मदिन एक अगस्त यानि आज है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अमरोहा तो आईं लेकिन कार से ही सुसराल को दीदार कर लौट गईं थीं।