अमरोहा में मतदान
- फोटो : संवाद
मतगणना होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी इसकी आधिकारिक पुष्टि करेंगे। अब जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमराेहा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान हुआ। 17,16,646 मतदाताओं में से 11,08,653 मतदाताओं ने वोट डालकर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद की। मतदाता किस प्रत्याशी के भाग्यविधाता बनेंगे, यह चार जून को मतगणना के बाद पता चल सकेगा।