फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: महिला सिपाही पर चढ़ा सोशल मीडिया का जुनून, भूल गई वर्दी की मर्यादा, फजीहत के बाद लाइन हाजिर

Sat, 03 Sep 2022 02:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल वर्षा राठी सीसीटीएनएस पर तैनात थी। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय रहती है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वर्षा राठी के एक वीडियो ने अमरोहा शहर कोतवाली पुलिस की फजीहत करा दी।
विज्ञापन
1 of 6
वर्षा राठी नामक महिला कांस्टेबल ने वर्दी में रील्स बनाए - फोटो : वीडियो ग्रैब
नगर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही को सोशल मीडिया का जुनून कुछ इस कदर चढ़ा कि वह वर्दी की मर्यादा ही भूल गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो अफसरों के होश उड़ गए।

पुलिस की फजीहत होती देखकर एसपी ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ कड़ी फटकार लगाकर भविष्य में दोबारा गलती नहीं दोहराने की नसीहत दी है। चर्चा है कि कार्रवाई के बाद कांस्टेबल ने वर्दी पहने सभी वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वर्षा राठी को किया गया लाइन हाजिर - फोटो : वीडियो ग्रैब
अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल वर्षा राठी सीसीटीएनएस पर तैनात थी। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय रहती है। कई मनोरंजक वीडियो उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड हैं, जिनमें अधिकांश वीडियो वर्दी पहने हुए हैं। लेकिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वर्षा राठी के एक वीडियो ने अमरोहा शहर कोतवाली पुलिस की फजीहत करा दी।

विज्ञापन

3 of 6
वर्षा राठी रील्स बनाती हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब
चर्चा है कि ड्यूटी टाइम में काम छोड़ कांस्टेबल मनोरंजक वीडियो बनाने में मशगूल रहती है। वायरल वीडियो में उसके साथ अन्य महिला सिपाही भी काम छोड़ वीडियो बनाने में जुटी नजर आईं।

4 of 6
वर्षा राठी रील्स बनाती हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब
जब वर्दी पहले महिला कांस्टेबल के मनोरंजक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो आला अफसरों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन

5 of 6
वर्षा राठी रील्स बनाती हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब
आनन-फानन अफसरों की फटकार के बाद महिला पुलिसकर्मी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वर्दी पहने सभी वीडियो को भी हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वर्षा राठी रील्स बनाती हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब
चारों तरफ वर्दी की फजीहत हुई तो दोपहर बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने महिला कांस्टेबल वर्षा राठी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें