फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सब्जी काटने वाले चाकू से रूबी के सीने पर किए थे चार वार, इनमें से दो दिल के पास; मौत की वजह भी आई सामने

Thu, 05 Feb 2026 10:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार दोपहर धीरज ने यह कृत्य किया था, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल था। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
1 of 6
रूबी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मोहब्बत में धोखा मिलने के बाद आप खो बैठे धीरज ने रूबी के सीने पर सब्जी काटने वाले चाकू से कुल छह वार किए थे। इसमें चार बार सीने में चाकू घोंपा। जबकि खुद को बचाने के चक्कर में चाकू दो वार रूबी के हाथ में लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूबी के सीने पर चार और हाथों में दो घाव मिले हैं। ज्यादा खून बहने की वजह से रूबी की मौत हुई। पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
अमरोहा में रूबी हत्यकांड - फोटो : संवाद
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे रूबी की पड़ोस में रहने वाले राशन डीलर बृजपाल के बेटे धीरज ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शाम को 6:30 घंटे तक गांव में हंगामा रहा। गांव में गम, गुस्सा और दहशत का माहौल बना रहा। देर शाम पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

3 of 6
अमरोहा में रूबी हत्यकांड - फोटो : संवाद
मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने के बाद रात में ही रूबी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान चार डॉक्टरों के पैनल में शव का पोस्टमार्टम किया। इस पैनल में एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। 

4 of 6
अमरोहा में रूबी हत्यकांड - फोटो : संवाद
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूबी के सीने पर चाकू के चार घाव मिले हैं। जबकि दो घाव उसके हाथ पर मिले हैं। हाथ पर मिली चोट से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूबी ने खुद को बचाने के लिए हाथ से धीरज को रोकने की कोशिश की होगी तभी उसके हाथ में चाकू लगे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि सीने पर अलग-अलग चाकू लगे थे। चाकू के दो घाव दिल के पास हैं। अधिक खून बहने की वजह से रूबी की मौत हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
पचोकरा गांव में दूसरे दिन भी पसार रहा सन्नाटा, नरेंद्र के घर में मातम
पचोकरा मेहरबान अली में रूबी की हत्या के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि रूबी के घर में चीखने चिल्लाने की आवाज गूंजती रही। सुरक्षा के लिए हत्यारोपी राशन डीलर बृजपाल के घर पर पुलिस का पहरा रहा। नरेंद्र के घर पर दिनभर रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही। रूबी की बहन राजेश्वरी और उनके तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरोहा में रूबी हत्यकांड - फोटो : संवाद
रूबी के शव का अंतिम संस्कार करके लौटते ही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। जो कोई भी घटनास्थल की तरफ निकला, वहीं धीरज को कोसता नजर आया। हर कोई धीरज को उसके किए की सजा मिलने की बात कह रहा था। वहीं, आरोपी के घर और घर में टूटा पड़ा सामान लोगों के आक्रोश की गवाही दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें