फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: कातिल चंदन को लेकर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, यहां से जुड़े तार; इन सवालों के जवाब मिले

Mon, 07 Oct 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
विज्ञापन
1 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अमेठी के शिक्षक, पत्नी और दों बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। चंदन वर्मा के तार लालगंज कस्बे में रहने वाले शातिर अपराधियों से भी जुड़े थे। अमेठी एसओजी टीम ने लालगंज के छह शातिरों को हिरासत में लेने के बाद रायबरेली पुलिस के सुपुर्द किया है।

पकड़े गए शातिरों में अन्नू डीजे और उसके दोस्त निक्की उर्फ अनुराग का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अन्नू डीजे ने ही चंदन को मुंगेर की पिस्टल दी थी। इन लोगों की निशानदेही पर आठ से 10 अवैध असलहे बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अफसर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी चंदन - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार देर शाम हुए हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई थी। चंदन को यह पिस्टल किसने दी, इसकी जांच रायबरेली व अमेठी पुलिस कर रही थी। इस क्रम में एसओजी अमेठी ने शुक्रवार रात लालगंज पहुंचकर चंदन के छह मददगारों को हिरासत में ले लिया।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि निक्की ने पिस्टल की खरीदारी और अन्नू डीजे ने इसे चंदन को दिया था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर असलहा तस्करों का एक बड़ा गैंग पकड़ा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस का पूरा फोकस सुबूत जुटाने पर है। सूत्रों के अनुसार दीपक सोनी के जरिये पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। घटना के समय चंदन ने उसी के यहां बाइक खड़ी की थी। बाइक खड़ी करने के कितनी देर बाद वह लौटा और किस हाल में लौटा, घटना को उसने कितनी देर में अंजाम दिया, ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस को मिले हैं।

4 of 6
रायबरेली में इसी मकान में किराए पर रहता था आरोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
चंदन के मददगारों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आंबेडकर नगर से हिरासत में लिए गए लोगों से भी कई जानकारियां मिली हैं। पुलिस सभी कड़ियों को जोड़ कर हत्याकांड से जुड़े पुख्ता सुबूत तैयार कर रही है। एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि घटना में चंदन वर्मा ही शामिल था। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, बाइक सहित सारे साक्ष्य मिल गए हैं। अब पुलिस साक्ष्यों को मजबूत करने पर काम कर रही है। विवेचना भी तेजी से की जा रही है। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
आयोग के सदस्य ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने रविवार को शिवरतनगंज पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पहुंचे। उन्होंने उस मकान का निरीक्षण किया, जहां शिक्षक सुनील की पत्नी व बेटियों के साथ हत्या की गई। एसडीएम तिलोई अमित कुमार व सीओ डॉ. अजीत सिंह वहां पहले से मौजूद थे। आयोग के सदस्य ने पूरे मकान का निरीक्षण किया। जहां शव पड़े थे, उस स्थान के अलावा आसपास के क्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर निरीक्षण के बाद वह सिंहपुर ब्लॉक पहुंचे। वहां डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह सहित जिले के अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। आयोग के सदस्य ने शिक्षक परिवार हत्याकांड के बारे में अफसरों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से परिजन भी संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें