फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्रा की हत्या: गांव में गुस्सा... की गई नारेबाजी, IG-DM ने किया मौका मुआयना; सपा MLA ने सरकार को घेरा

Sun, 28 Sep 2025 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

दलित छात्रा की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। IG-DM ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। वहीं SP-BSP नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
1 of 6
जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा की टाई से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना से घरवालों और ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को आईजी प्रवीण कुमार और डीएम अनुपम शुक्ला टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घरवालों को घटना का जल्द खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

सुबह 8 बजे अयोध्या मंडल का बसपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बसपा के कोआर्डिनेट रामनरेश निर्दोश ने कहा कि पुलिस मिशन शक्ति का राग अलाप रही है। लेकिन, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सपा विधायक त्रिभुवन दत्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव और आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त भी छात्रा के घर पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बसपा जिलाध्यक्ष सुशील सावंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह है पूरा मामला

घटना मालीपुर थाना इलाके की है। क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय दलित छात्रा शनिवार की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो मां ने तलाश शुरू की। कॉलेज में फोन लगाया तो पता चला कि छात्रा कॉलेज आई ही नहीं थी। इसके बाद घरवालों की चिंता बढ़ गई। मां ने बेटी की सहेलियों से भी फोन करके पूछा। लेकिन, हर जगह से निराशा हाथ लगी। इसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। 
 

4 of 6
आईजी प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। साथ ही घरवाले और ग्रामीण भी ढूंढने में जुटे रहे। काफी देर बाद घर से करीब आधा किमी दूर एक जगह छात्रा का एक जूता मिला। आसपास खेतों पर तलाश करने पर कुछ दूर दूसरा जूता मिला। साइकिल और बैग एक गन्ने के खेत में पड़े मिले। वहीं कुछ दूरी पर गन्ने और धान की फसल के बीच छात्रा का शव पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बताया जा रहा है कि छात्रा की शर्ट व अन्य कपड़े अस्त-व्यस्त थे। टाई से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। स्वॉट व सर्विलांस टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एकत्र भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिपोर्ट आने के बाद होगी पुष्टि

एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि इंटर की छात्रा का शव खेत में मिला है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्ट्या कोई जाहिरा चोट नहीं है। दुष्कर्म की पुष्टि भी रिपोर्ट में ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें