फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शौहर ने पाकिस्तानी महिला से किया निकाह तो बीवी ने चार मासूम बच्चों को ईंट से कूचकर मार डाला, ये है मामला

Sat, 02 May 2026 05:19 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

महिला का पति नियाज सऊदी अरब में पिछले कई वर्षों से नौकरी करता है और उसने वहीं पर किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर महिला तनावग्रस्त रहती थी।
 
विज्ञापन
1 of 5
अंबेडकरनगर में वारदात। - फोटो : amar ujala
अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर तीन बजे एक घर में बिस्तर पर चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब थी।

बताया जा रहा है कि महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सउद, उमर व पुत्री बयान के साथ मीरानपुर में रहती थी। नियाज सऊदी अरब में पिछले कई वर्षों से नौकरी करता है और उसने वहीं पर किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया।

विज्ञापन

2 of 5
मामले की जांच के लिए घर में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर महिला तनावग्रस्त रहती थी और उसी ने ईंट से कूचकर पहले बच्चों की हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद बालकनी से कूद कर भाग गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और वारदात वाले घर के आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें