फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में दोस्त के घर फांसी पर लटका मिला युवक 

Thu, 19 Mar 2020 02:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव - फोटो : अमर उजाला
शिवकुटी थाना क्षेत्र में काशीराम कालोनी में रहने वाला शालू बंसल (26) बुधवार की सुबह शंकरढाल पर रहने वाले अपने दोस्त के घर फांसी पर लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और थाने का घेराव करते हुए एफआईआर की मांग की। घर वालों की तहरीर पर दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। 

काशीराम कालोनी निवासी कमलेश बंसल कबाड़ी का काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा शालू भी उनके साथ काम करता था। बुधवार की सुबह करीब  सात बजे शालू घर से निकला। कुछ देर बाद शंकरढाल पर रहने वाले उसके दोस्त राकेश सोनी ने घर पर आकर बताया कि शालू ने उसके घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घर के लोग बदहवास पहुंचे तो शालू को फंदे से उतारा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala


राकेश ने उनसे बताया कि सुबह शालू उसके पास पहुंचा था। कुछ परेशान लग रहा था। उसने पूछा लेकिन वह कुछ बोला नहीं और सीधे ऊपर वाले कमरे में गया और अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगा ली। उसने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया और शालू को नीचे उतारा। तब तक उसकी सांसें थम गई थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की लेकिन घर वालों ने हंगामा मचा दिया। उन लोगों ने राकेश सोनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। वहां थाने का घेराव कर राकेश के खिलाफ एफआईआर की मांग की। उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में घर वालों की तहरीर पर राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

-शालू ने फांसी लगाई है। मुहल्ले वालों ने बताया है कि उनके सामने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। घरवालों की मंशा पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। यतेंद्र बाबू, इंस्पेक्टर शिवकुटी। 
 

परिजन बेसुध, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल 

शालू बंसल अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करता था। वह चार भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई साहिल ने बताया कि राकेश सोनी भी कबाड़ का काम करता है। शालू की उससे बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ में खाते पीते थे। घर में मां सावित्री और पत्नी रीना है। शालू का एक मासूम बच्चा भी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी बेसुध हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें