फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में दूसरे दिन भी काम ठप, परेशान हुए लोग

Sun, 02 Feb 2020 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से एसबीआई समेत अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की ज्यादातर शाखाओं के ताले ही नहीं खुले और सभी काम ठप रहे। महीने की पहली तारीख को शाखाओं में बंदी से ग्राहकों एवं व्यापारियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई। क्लीयरिंग नहीं होने की वजह से करोड़ों रुपये के चेक भी फंसे रह गए। बैंक कर्मियों का दावा है कि उनकी हड़ताल से दो दिन में करीब 500 करोड़ रुपये के बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुए। मुश्किल यह कि रविवार को भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में सोमवार को ही बैंकिंग लेनदेन तथा चेक का निस्तारण हो पाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हड़ताल की घोषणा युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से की गई है, जिसमें अफसरों और कर्मचारियाें की ज्यादातर यूनियनें शामिल हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पहले कर्मचारी अपनी-अपनी शाखाओं में गए। शाखाओं में बंदी सुनिश्चित कराने तथा प्रदर्शन के बाद जुलूस बनाकर कर्मचारी सिविल लाइंस में संगम प्लेस स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा परिसर पहुंचे। वहां केंद्रीय प्रदर्शन हुआ। एसबीआई केे अफसर और कर्मचारी पुलिस लाइन के सामने स्थित त्रिवेणी शाखा परिसर में जुटे। अफसरों और कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
कर्मचारी नेताओं ने मांग नहीं माने जाने पर और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही कर्मचारियों से इसके लिए तैयार रहने की अपील की। हड़ताल के समर्थन में सीआईटीयू के हरीश्चंद्र द्विवेदी आदि भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पीएनबी शाखा परिसर में प्रदर्शन के बाद अफसर और कर्मचारी एसबीआई भी पहुंचे और आंदोलन के समर्थन में एकजुटता दिखाई। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की बैठक में रामफेर तिवारी, रामसागर, मुस्तकीम अहमद, अनुसिंह, आरसी यादव आदि ने भी हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल और प्रदर्शन करने वालों में शशिकांत श्रीवास्तव, मदनजी उपाध्याय, अनूप टिग्गा, एसपी शर्मा, जय हिंद यादव, दीपक मिश्रा, विवेक महिंद्रा, उमेश सिंह, सुशील दुबे, एसपी शर्मा, जय प्रकाश, राजेश तिवारी, कल्याणसेन, एसपी दीक्षित, एसबी राय, मनुराणा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
...तो आठ दिन बंद रहेंगे बैंक

 मांग नहीं माने जाने पर फोरम की ओर से 11, 12 और 13 मार्च को भी हड़ताल की घोषणा की गई है। इससे पहले नौ और 10 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इससे एक दिन पहले रविवार का अवकाश रहेगा। इतना ही नहीं 14 मार्च को महीने के द्वितीय शनिवार और 15 को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में यदि हड़ताल हुई तो लगातार आठ दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें