प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेने वाले दृष्टि बाधित युवा विवेक मणि रातों रात सोशल मीडिया में छा गया। बीते 24 घंटे के दौरान उसकी पहचान देश-विदेश में एक सेलिब्रिटी जैसी हो गई। खास बात यह रही कि प्रयागराज से जाने के बाद रविवार को पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया में सेल्फी वाला वीडियो डाल दिया। देखते ही देखते लाखों लोगों ने यह वीडियो देखा। हजारों ने इसे शेयर भी किया। उधर रविवार को विवेक को बधाई देने के लिए भी उसके घर काफी लोग पहुंचे।