कर्नलगंज के सलोरी स्थित मैरिज हाउस में छेड़छाड़ के विरोध पर जमकर उपद्रव हुआ। 40-45 की संख्या में पहुंचे हॉस्टल के छात्रों ने मेहमानों को हॉकी-डंडों से पीटा। साथ ही वहां खड़े वाहनों व अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की। पिटाई से कई लोग चोटिल भी हुए। मामले में चार नामजद व 30-40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चांदपुर सलोरी में रहने वाले सूरज प्रकाश मिश्रा बीएचएस कर्मचारी हैं। 25 फरवरी को उनके बेटे नीरज की शादी थी। जिसके तीन दिन बाद 28 को सलोरी स्थित कृष्णा वाटिका में प्रीतिभोज कार्यक्रम था। नीरज ने बताया कि रात 11 बजे के करीब दो युवक मैरिज हाउस में खाना खाने के बहाने आए और बच्चियों व महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी।