फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Protest: देख रहा है विनोद... युवाओं को कैसे अधिकारी से आंदोलनकारी बना दिया; आयोग और सरकार पर तंज

Thu, 14 Nov 2024 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPPSC Protest: पंचायत सीरीज के दो किरदारों के जरिये छात्रों ने आयोग और सरकार पर तंज कसा है। आयोग पर दिन भर युवाओं का ‘कुंभ’ लगा रहा। शाम को दशहरे के मेले जैसा नजारा दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
1 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
‘बनराकस- देख रहा है विनोद नॉर्मलाइजेशन की आड़ में कैसे युवाओं को अधिकारी से आंदोलनकारी बना दिया। विनोद- देख तो माननीय योगी आदित्यनाथ भी देख रहे हैं, युवाओं की मजबूरी है, आंदोलन के अलावा कर भी क्या सकते हैं।’

आयोग के गेट नंबर-दो के बाहर लटके बैनर में विनोद और बनराकस के बीच का यह संवाद आंदोलन में शामिल किसी अभ्यर्थी ने गढ़ा है। अभ्यर्थियों ने पंचायत वेब सिरीज के इन दो किरदारों के जरिये उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
बैनर पर ‘वन डे वन शिफ्ट’ परीक्षा की भी मांग की गई है। अभ्यर्थियों की नजरें अब मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। यूपीपीएससी के गेट नंबर-दो के सामने ऐसे ही तमाम पोस्टर और बैनर धरने के तीसरे दिन बुधवार को आयोग की दीवारों पर चस्पा और जगह-जगह टंगे नजर आए। सुबह 10 बजे तक धरना स्थल पर सैकड़ों छात्र मौजूद थे और दोपहर तक इनकी संख्या हजारों में पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
शाम को कोचिंग से छूटने के बाद आयोग के गेट नंबर-दो से लोक सेवा आयोग चौराहे तक सड़क पर ठीक से पैदल चलने की जगह भी नहीं बची। शाम के वक्त नजारा दशहरे के किसी मेले जैसा था। कुंभ की तैयारियों के बीच सड़क के बीच डिवाइडर पर लगी रंगबिरंगी लाइटों में युवाओं का ‘कुंभ’ नजर आया। एक तरफ छात्र जगह-जगह सड़क पर घेरा बनाकर बैठे रहे और नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) के नुकसानों पर चर्चा करते रहे तो दूसरी ओर आयोग के गेट के ठीक सामने ढोल-नगाड़ों के बीच छात्र अलग अंदाज में अपनी मांग पर अड़े रहे। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।

4 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
शाम को बेटियों ने किया आंदोलन का नेतृत्व
बुधवार शाम धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्राएं पहुंच गईं और उनकी अगुवाई में धरने को आगे बढ़ाया गया। छात्राएं भी नारेबाजी में पीछे नहीं रहीं। छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेटियों ने भी साफ कहा कि जब तक एक दिन की परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन निरस्त करने की मांग पूरी नहीं होती, आयोग के सामने डटी रहेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
अहा टमाटर बड़े मजेदार, नॉर्मलाइजेशन है बेकार
‘अहा टमाटर बड़े मजेदार, नॉर्मलाइजेशन है बेकार। वन डे-वन शिफ्ट।’ बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने कई अभ्यर्थियों के हाथोंे में यह स्लोगन लिखा पोस्टर नजर आया। एक छात्रा के हाथ में पोस्टर था, जिस लिखा था कि यूपीसीएस आरओ/एआरओ वन डे-वन शिफ्ट, नो नॉर्मलाइजेशन, न बटेंगे न हटेंगे, जुड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
धरना स्थल पर छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
धरना स्थल पर मौजूद हजारों छात्रों ने बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग चौराहा से गेट नंबर-दो तक निकाला गया। छात्रों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर भी अपना विरोध व्यक्त किया। छात्रों की संख्या इतनी अधिक थी कि कैंडल मार्च व मोबाइल टॉर्च की रोशनी सड़क जगमगा उठी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
UPPSC Protest - फोटो : अमर उजाला
एक दिन की परीक्षा के लिए भाजपा नेता को सौंपा ज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में पूर्व की भांति एक ही दिन में कराने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय युवा आयोग के पूर्व सदस्य योगेश शुक्ल से उनके आवास पर मिलकर वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। योगेश शुक्ल ने भरोसा दिलाया कि वह छात्रों के पक्ष को उचित फोरम पर रखेंगे और इसका सकारात्मक हल निकलवाने का प्रयास करेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें