उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। फोर्स ने छात्रों को काफी दूर तक खदेड़कर तितर बितर कर दिया।